फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्पताल बोला 24 घंटे में मर जाएगा मरीज, जब सच पता चला तो हो गया हंगामा

Sat, 13 Oct 2018 08:33 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
hospital said man has 24 hours to live later fined for wrong diagnosis

वैसे तो अस्पताल के नाम से ही हम सबको डर लगता है लेकिन अगर डॉक्टर इलाज के दौरान आपको कहे कि आपके पास सिर्फ 24 घंटे हैं तो आपके और आपके परिवार के तो होश ही उड़ जाएंगे। मुंबई में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब और भी आ गया जब बुरी खबर सुनाने के बाद अस्पताल को 60 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ गया।

hospital said man has 24 hours to live later fined for wrong diagnosis

मामला दो साल (फरवरी 2016) पुराना है, जब मुंबई के मुलुंड के रहने वाले एक 72 साल के वृद्ध को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। भर्ती किए जाने के बाद परिजनों को डॉक्टरों ने बताया कि वह केवल 24 घंटे के मेहमान हैं। यह सुनते ही परिवार सदमे में आ गया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि जांच में पता चला है कि 72 साल के बच्चू राव की आंत कट गई है और उनके पास कुछ ही समय बचा है।

hospital said man has 24 hours to live later fined for wrong diagnosis

इसके बाद परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले गए जहां दोबारा जांच हुई तो पता चला कि उनके पेट में अल्सर है। डॉक्टरों और अस्पताल की इस लापरवाही के खिलाफ बच्चू के परिजन जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण केंद्र पहुंचे और अस्पताल के साथ-साथ जांच करने वाले सेंटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
hospital said man has 24 hours to live later fined for wrong diagnosis
कोर्ट, कंज्यूमर फोरम - फोटो : फाइल फोटो

सुनवाई में उपभोक्ता केंद्र ने अस्पताल और जांच सेंटर को लापरवाही का दोषी माना और जांच के 51 हजार रुपए 9 प्रतिशत ब्याज के साथ देने को कहा। परिजनों ने बाताया कि बच्चू के मुंह से खून आ रहा था और उनके पारिवारिक डॉक्टर ने पेप्टिक अल्सर बताया। इसके बाद बच्चू को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आंतों के कटने की बात कही और कहा कि उनके पास कुछ ही घंटे बचे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed