फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेस्त्रां से खाना खाकर लौटा शख्स, कुछ ही घंटों में सड़ने लगी त्वचा

Fri, 31 Aug 2018 11:18 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 11:18 AM IST
Man got skin infection After Eating Sushi At Restaurant In South Korea
vibriosis

जब हमें किसी खुशी का जश्न मनाना हो या घर पर खाना बनाने का मन नहीं करता तो हम रेस्त्रां जाकर खाना खाते हैं। मगर बाहर का खाना खाना एक शख्स को इतना महंगा पड़ा कि इसकी कीमत एक हाथ गंवा कर चुकानी पड़ गई।

Man got skin infection After Eating Sushi At Restaurant In South Korea
Sushi

दक्षिण कोरिया के एक शख्स ने रेस्त्रां में सुशी (मछली और चवल से बनी डिश) खाई। घर लौटने के 12 घंटे के अंदर उसे महसूस होने लगा कि उसके हाथ की चमड़ी सड़ रही है। देखते ही देखते पूरी हथेली पर बड़ा फोड़ा हो गया।

Man got skin infection After Eating Sushi At Restaurant In South Korea
vibriosis

धीरे-धीरे हथेली के दूसरी तरफ की त्वचा भी गलने लगी। दो दिन तक असहनीय दर्द झेलने के बाद जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो पता चला कि मांस खाने वाले बैक्टेरिया विब्रियो की वजह से ऐसा हुआ है। डॉक्टर ने फौरन उसके घाव से पस निकाला। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Man got skin infection After Eating Sushi At Restaurant In South Korea
vibriosis

वह शख्स पहले से ही मधुमेह पीड़ित था। यही नहीं उसकी किडनी में भी बीमारी थी जिसकी वजह से वह डायलिसिस पर था। डॉक्टरों ने उसे इंट्रावेनस एंटीबायोटिक्स दिया। इस वजह से उसकी हालत और बिगड़ गई। जिन लोगों को मधुमेह होता है उनकी त्वचा संबंधी बीमारियां ठीक होने में काफी वक्त लगता है। कई मामलों में तो यह ठीक भी नहीं हो पाता है। 

Man got skin infection After Eating Sushi At Restaurant In South Korea
Sushi
मजबूरन,71 वर्षीय इस शख्स की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद उस शख्स की हालत में तेजी से सुधार हुआ। 'मेट्रो' की रिपोर्ट के मुताबिक सुशी खाने की वजह से उस शख्स की त्वचा संक्रमित हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed