फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG! खेल-खेल में खा गया जिंदा सांप, चुकानी पड़ गई भारी कीमत

Mon, 17 Sep 2018 08:04 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Man Eats Live Snake At Amroha In Uttar Pradesh Dies
Snake

दारू के नशे में अक्सर लोग ऐसे-ऐसे काम कर जाते हैं कि बाद में उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।  ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले एक शख्स के साथ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एक शख्स जिंदा सांप निगल गया।

Man Eats Live Snake At Amroha In Uttar Pradesh Dies
Snake

राज्जबपुरा के रहने वाले 40 वर्षीय महिपाल नशे में चूर होकर सड़क पर चल रहे थे। तभी उनकी नजर रोड पर रेंग रहे संपोले पर पड़ी। उन्होंने उसे हाथ में उठा लिया और हवा में उछालने लगे।

Man Eats Live Snake At Amroha In Uttar Pradesh Dies
Snake

महिपाल कभी सांप को झुलाते तो कभी रोड पर रखकर मसलने की कोशिश करते रहे। जाहिर है कि वह यह सब होश में नहीं कर रहे थे। मगर सांप के साथ उन्हें ऐसा खिलवाड़ करता देख लोग वहां जुट गए। हैरानी की बात यह है कि महिपाल को समझाने की जगह वे उसे उकसाने लगे। महिपाल सांप के साथ करतब कर ही रहा था कि सांप उसके हाथ से फिसलकर सीधे मुंह में चला गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, वह सांप निगल चुका था। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Eats Live Snake At Amroha In Uttar Pradesh Dies
snake
महिपाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार घंटे के अंदर उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सांप सांस की नली में फंस गया था जिसकी वजह से शख्स की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई वहां मौजूद लोगों ने महिपाल को उकसाया था या नहीं। महिपाल की एक पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed