फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां खेला जाता है उंगली खिंचाई का ऐसा खेल, देखते ही आजमाने का मन कर जाएगा

Mon, 17 Sep 2018 05:50 PM IST
कच्ची धूप डेस्क, अमर उजाला
कच्ची धूप डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Finger sport is the most popular game in Europe
a
टांग खिंचाई करते तो आपने देखा होगा? लेकिन क्या कभी आपने उंगली खिंचाई के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आपको एक बार जर्मनी जाकर इसे देखना जरूर चाहिए। यहां बावरिया राज्य के कई सारे लोग एक-दूसरे की उंगली खिंचाई करते हुए दिख जाएंगे। दरअसल, उंगली खिंचाई के इस खेल का आरंभ जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, बावरिया आदि जगहों में कई वर्षों पहले हुआ था। 
Finger sport is the most popular game in Europe
a
इन क्षेत्रों के गांवों में दो परिवार के बीच होने वाले विवाद को निपटाने के लिए गांव के बड़े-बुजुर्गों ने एक अलग तरीका निकाला। उन्होंने ऐसे लोगों के बीच उंगली खिंचाई का यह खेल शुरू कर दिया। इस खेल में जो भी जीतता  था, फैसला उसके पक्ष में होता था और इस तरह लोगों के बीच आपसी सहमती बनी रहती थी। 
Finger sport is the most popular game in Europe
a
यह खेल बड़े स्तर पर लोकप्रिय हुआ और कुछ यूरोपियन देशों में यह खेला जाने लगा। इसका नाम 'फिंगर फाइट', 'फिंगर पुलिंग', 'फिंगर रेस्लिंग' या 'फिंगरहाकेलन' पड़ गया। 'फिंगरहाकेलन' का अभ्यास करते समय, दोनों विरोधी एक-दूसरे के विपरीत एक टेबल पर बैठे होते हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी को टेबल की दूसरी तरफ उंगली पकड़ कर खींचने की कोशिश करते हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Finger sport is the most popular game in Europe
a
इसे आज एक बड़ी प्रतिस्पर्धा के रूप में लिया जाता है। इस खेल के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। लोग घंटों अभ्यास करते हैं और एक-दूसरे को 'फिंगर फाइट' में हराने के लिए नई-नई तकनीक सीखते हैं। इस पारंपरिक मैच में, प्रतिद्वंद्वियों को उम्र और वजन के अनुसार कई वर्गों में विभाजित किया जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed