फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने इस कारनामे से मशहूर हो रहे लोटन बाबा, जानकर आप भी दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Wed, 28 Mar 2018 08:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 08:30 AM IST
Loton Baba who is famous for his hard journey to vaishno devi from maharashtra
lotan baba

एक सन्यासी जो लोगों के बीच 'लोटन बाबा' के नाम से जाने जाते हैं इन दिनों सुर्खियों में छाए हैं। दरअसल, वह एक बड़ा कारनामा करने जा रहे हैं। जी हां, इसके बारे में जिस किसी को पता चला हैरान रह गया। 

Loton Baba who is famous for his hard journey to vaishno devi from maharashtra
Vaishno Devi
दरअसल, लोटन बाबा वैष्णो देवी तक लुढ़कते हुए जा रहे हैं। बाबा को देख हर कोई दांतों तले अंगुली दबा रहा है। बाबा तेजी से हाईवे पर पैरों का प्रयोग किए बिना लुढ़कते हुए वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे हैं। उसके साथ तीन सहयोगी संत भी हैं। यात्रा छह माह में कटरा (जम्मू) पहुंचेगी।
Loton Baba who is famous for his hard journey to vaishno devi from maharashtra
lotan baba
महाराष्ट्र के होशंगाबाद में पिपरिया के दुर्गा मंदिर से बाबा लोटन दास ने अगस्त 2017 में लुढ़कते हुए अपनी यह यात्रा शुरू की है।सात माह बाद यात्रा का पड़ाव फरह के निकट रहा। ऐसा नहीं है कि बाबा अकेले हों, वरन उनके साथ पूरा तामझाम बंधा है। एक रथनुमा गाड़ी उनके आगे-आगे चलती है। एक काला कुत्ता भी बाबा की यात्रा में साथ है।
विज्ञापन
Loton Baba who is famous for his hard journey to vaishno devi from maharashtra
lotan baba
दो अन्य सहयोगी संत उनके साथ पैदल यात्रा पूरी कर रहे हैं। देवी भक्त लोटन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनकल्याण है। लुढ़कते-लुढ़कते बाबा के पैर लहूलुहान हो गए हैं। लेकिन बाबा को इस बात की तनिक चिंता नहीं है। आसपास से गुजरने वाले लोग ये देखकर हैरान रह जाते हैं।  
Loton Baba who is famous for his hard journey to vaishno devi from maharashtra
शेरावाली मां
साथ चल रहे गूंगा महाराज व नर्मदा देव बताते हैं कि डामर की रोड पर लुढ़कते-लुढ़कते बाबा के कपड़े दो दिन चल पाते हैं। तीसरे दिन नए और मोटे कपड़े पहनाने होते हैं। वह बताते हैं कि वे एक दिन में छह सात किमी की यात्रा करते हैं। इसके बाद वहीं रात्रि ठहराव करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed