फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू ने बेटे की शादी में कराया ऐसा डेकोरेशन, नींबू-मिर्ची देखकर मेहमान भी रह गए दंग

Sun, 13 May 2018 04:46 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Lalus sons Tej Pratap Wedding Decoration with Nimbu and Mirchi
lalu's sons wedding
बुरी नजर से बचने के लिए अक्सर लोग अपनी दुकानों और घरों के बाहर नींबू-मिर्ची बांधकर लटका देते हैं। आज के समय में ऐसे बहुत से लोग आपको देखने को मिल जाएंगे जो प्रतिदिन ऐसा करते हैं। मानों यह उनकी आदत में शुमार हो गया हो। इसके बिना उनका धंधा नहीं जमेगा। जी हां, मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। वहीं पढ़े-लिखे हुए लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन तब क्या हो जब पढ़े-लिखे मंत्री के घर आपको यह नजारा देखने को मिल जाए..?
Lalus sons Tej Pratap Wedding Decoration with Nimbu and Mirchi
tej pratap wedding
जी हां, हम बात कर रहे है भारतीय राजनीति के फेमस नेता लालू प्रसाद यादव की। हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आवास के मुख्यद्वार पर भी नींबू-मिर्ची टांगी गई है। और सुनिए, यहां एक नींबू या चंद मिर्च में बात नहीं बनी। नजर से बचने के लिए नेताजी के घर के पूरे द्वार को ही नींबू मिर्च से पाट दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके घर आने वाली नई-नवेली बहू को बुरी नजर से बचाया जा सके। 
Lalus sons Tej Pratap Wedding Decoration with Nimbu and Mirchi
lalu's sons wedding
गौरतलब हो लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी होने जा रही है। शादी की तारीख 12 मई है। इसलिए पूरे घर को फूलों से सजाया गया है जबकि घर के मुख्यद्वार को नींबू-मिर्ची से सजाया गया है। है न ताज्जुब करने वाली बात। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lalus sons Tej Pratap Wedding Decoration with Nimbu and Mirchi
nimbu mirchi
आपकी जानकारी के लिए बता दें लालू प्रसाद का घर 10 सर्कुलर रोड स्थित है। आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की परेशनी नहीं हो, इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है।  लेकिन हर आने वाले मेहमान की नजर जब नीबू-मिर्ची पर पड़ती है तो उनके रिएक्शन भी गजब के मिल रहे हैं।  
विज्ञापन
Lalus sons Tej Pratap Wedding Decoration with Nimbu and Mirchi
sweets preparing for wedding
ऐसे में लालू के घर नींबू-मिर्ची मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब इन्हें सजाया ही ऐसे ढंग से गया है कि वह भी आकर्षक लग रहा है। फूलों के साथ-साथ जगह-जगह नींबू-मिर्ची... शादी की तैयारियों में आवास को सजाने-संवारने में लगे मजदूर टोकरी में नींबू- मिर्ची लेकर लगाते दिखे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed