फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहाजों के सफेद रंग के पीछे है ये रहस्य, खुल गया तो होश संभाल नहीं पाएंगे

Sun, 21 Oct 2018 02:08 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Know why most of the aeroplanes are white
plane
क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि अधिकतर हवाई जहाजों का रंग सफेद क्यों होता है..? अगर ऐसा है तो क्या आपको इस सवाल का जवाब मिला..? हमे मालूम है कि बहुत से लोगों के मन में ये सवाला तो आया होगा लेकिन इसका जवाब नहीं मिला होगा। तो चलिए आज आपको इसका जवाब दे देते हैं। 


वैसे बात जब यात्रा करने की हो तो आपके पास आमतौर पर कितने विकल्प होते हैं..? जैसा कि सभी जानते हैं कि हमारे पास तीन माध्यम होते हैं। पहला बस से सफर करने का, दूसरा ट्रेन की यात्रा का हैं और तीसरा हवाई जहाज से सफर का लुफ्त उठा सकते हैं।
 
Know why most of the aeroplanes are white
plane
देखा जाए तो इन तीनो विकल्पों में से हवाई जहाज से सफर सबसे ज्यादा आरामदायक और मजेदार साबित होता हैं। हवाई सफर की खास बात ये होती हैं कि ये कुछ ही समय में लंबी से लंबी दूरी भी तय कर लेता हैं। यही वजह हैं कि जब हमें कहीं जल्दी से पहुंचना होता हैं तो हम हवाई यात्रा को ही चुनते हैं। वैसे एक जमाना हुआ करता था जब सिर्फ अमिर घराने के लोग ही हवाई यात्रा का लुफ्त उठा पाते थे।

हालांकि अब सस्ती एयरप्लेन टिकट हो जाने की वजह से मध्यवर्गीय परिवार के लोग भी हवाई यात्रा का आनंद उठा लेते हैं। अगर आपने हवाई यात्रा की हो तो आपने जरूर देखा होगा कि उन सभी में एक कॉमन चीज जरूर नोटिस करने लायक होती है। और वो है हवाई जहाज का रंग... 

 
Know why most of the aeroplanes are white
plane
जी हां, हवाई यात्रा में इस्तेमाल होने वाले अधिकतर हवाईजहाज सफेद रंग के होते हैं। आप जहां भी नजर घुमा ले ज्यादातर आपको सफेद रंग के हवाई जहाज ही देखने को मिलेंगे। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा हैं कि इनका रंग आखिर सफेद ही क्यों होता हैं? हमें पूरा यकीन हैं कि आप में से कई लोग इस बात के पीछे की वजह नहीं जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको हवाई जहाज के सफेद रंग होने का कारण विस्तार से बताने जा रहे हैं। दोस्तों दरअसल, हवाई जहाज के सफेद रंग का होने के पीछे भी एक साइंटिफिक कारण छिपा हुआ हैं। दरअसल सफेद रंग उर्जा का कुचलक होता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know why most of the aeroplanes are white
plane
अर्थात ये सूर्य से निकलने वाली किरणों को परिवर्तित करने की क्षमता रखता हैं, जो कि हवाई जहाज की बाहरी सतह को अधिक गर्म नहीं होने देता हैं। यही वजह हैं कि हवाई जहाज की बाहरी सतह को ज्यादातर सेफद रंग से ही पेंट किया जाता हैं। दोस्तों यदि हवाई जहाज का रंग सफेद नहीं हुआ तो उसकी बाहरी सतह के अधिक गर्म होने के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में ये गर्म सतह हवाई जहाज को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वैसे सफेद रंग का एक और कारण ये भी हैं कि ये दूर से आसानी से देखा जा सकता हैं। इसलिए यदि कोई हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो इसे आसानी से ढूंढा जा सकता हैं। बस यही वो वजहें हैं जिसके कारण हवाई जहांज का रंग सफेद रखा जाता हैं।

 
विज्ञापन
Know why most of the aeroplanes are white
plane
तो अब तो आप जान गए न कि हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों रखा जाता है। आपके लिए ये काफी मजेदार जानकारी होगी, है न..? अगर आपको ये जानकारी रोचक लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के लोगों संग भी जरूर शेयर करें। ताकि वे लोग भी इस जानकारी को प्राप्त कर अपना नॉलेज बड़ा सकें, और अगर आपके पास भी ऐसी कोई रोचक जानकारी हो तो उसे कमेन्ट सेक्शन में जरूर शेयर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed