{"_id":"5b5a8e5f4f1c1b48748b7383","slug":"know-how-can-a-torn-note-be-exchanged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी आसानी से बैंक में बदले जा सकते हैं कटे-फटे और पुराने नोट, जान लें बस से नियम","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
बड़ी आसानी से बैंक में बदले जा सकते हैं कटे-फटे और पुराने नोट, जान लें बस से नियम
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
bank note
अगर आपके पास बहुत से कटे-फटे और मैले नोट जमा हो गए हैं तो उन्हें बदलने के लिए क्या करना है, ये आज हम आपको बताएंगे। वैसे ये खबर उन्हें भी पढ़नी चाहिए जिनके पास कटे-फटे नोट नहीं। दरअसल भविष्य में ये खबर उनके लिए काम की साबित हो सकती है।
bank note
गौरतलब हो 2018 की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कटे-फटे और मैले नोट बदलने के लिए एक सर्कुलर जारी कर गाइडलाइंस बताई थी। इसके मुताबिक आप देश की सभी बैंकों की सभी शाखाओं में नोट बदलने के लिए ग्राहक सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बैंक सभी मूल्यवर्ग के नोट बदलती है। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें इनमें 5 रु. से लेकर 2000 रु. तक का कटा-फटा या मैला नोट बदली हो सकता है। बस उसके लिए आपको बैंक के बनाए कुछ नियमों को फॉलो करना होगा।
bank note
अगर आप नियमों के तहत बैंक के पास कटे-फटे या मैले नोटों को लेकर जाते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें नए और अच्छी गुणवत्ता वाले नोटों से बदला जाएगा। यह नियम हर मूल्यवर्ग के सिक्कों के लिए भी लागू होता है। आरबीआई के इन निर्देशों के तह रहकर ही देशभर के बैंकों को काम करना पड़ता है। गाइडलाइंस के मुताबिक बैंक की कोई भी शाखा इस तरह के नोटों या सिक्कों के लेनदेन या उनके बदले जाने को अस्वीकार नहीं कर सकता है। यदि बैंक ऐसा करता है तो आरबीआई नियमों के खिलाफ जाने के चलते संबंधित बैंक शाखा के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसमें सीधी जवाबदेही बैंक मैनेजर की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bank note
कौन से नोट बदलने के लिए मान्य होंगे
जो नोट साधारण कटे-फटे, मैले हैं या एक ही नोट के दो हिस्से हैं और उन पर अंकित जरूरी फीचर समझ में आने योग्य हैं तो उन्हें बदला जा सकता है, उनसे किसी भी प्रकार का सरकारी भुगतान किया जा सकता है। फिर खाते में क्रेडिट कराया जा सकता है।
जो नोट साधारण कटे-फटे, मैले हैं या एक ही नोट के दो हिस्से हैं और उन पर अंकित जरूरी फीचर समझ में आने योग्य हैं तो उन्हें बदला जा सकता है, उनसे किसी भी प्रकार का सरकारी भुगतान किया जा सकता है। फिर खाते में क्रेडिट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
bank note
नोटों की हालत अगर बदतर है, मसलन वे एकदम सड़ चुके हैं, जले या बुरी तरह झुलसे हुए हैं या चिपके हुए हैं और सामान्य तौर पर उनकी हैंडलिंग नहीं की जा सकती है तो फिर उन्हें किसी भी शाखा से नहीं बदला जा सकता है। ऐसे नोट वाले को सलाह दी जाती है कि वे उन्हें जारी किए जाने वाले कार्यालय से संपर्क करे जहां एक विशेष प्रकिया के तहत उन पर फैसला लिया जाएगा।