फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं देखा होगा ऐसा रहस्यमयी कुंड, ताली बजाते ही पानी आ जाता है ऊपर

Sun, 04 Mar 2018 09:30 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Know about The Mysterious kund of Jharkhand
demo
आपने जलकुंड तो बहुत देखें होंगे लेकिन ऐसा करिश्माई कुंड शायद ही देखने को मिला हो। दरअसल, इस कुंड के साथ एक अजीब रहस्य जुड़ा है जिसे आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके हैं। आज आप यहां ऐसे कुंड के बारे में जान सकेंगे, जिसके रहस्य के बारे में जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे और ये भी सोचेंगे कि क्या वास्तव में ऐसा हो भी सकता है? 
Know about The Mysterious kund of Jharkhand
demo
यह कुंड झारखंड के बोकारो जिले में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आप इस कुंड के पास खड़े रहकर ताली बजाएंगे तो पानी अपने आप ऊपर निकल आएगा। इस कुंड में पानी इतनी तेजी से निकलता है कि मानो बर्तन में पानी उबल रहा है।
Know about The Mysterious kund of Jharkhand
demo
केवल इतना ही नहीं, इस कुंड की और भी कई खासियत हैं। यहां सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा पानी निकलता है। कहते हैं यहां स्नान करने से चर्मरोज दूर हो जाता है। लोगों का मानना है कि पानी में जो कोई भी मन्नत मागता है, उसकी सारी मन्नत पूरी हो जाती हैं। 

बोकारो सिटी से 27 किलोमीटर दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस कुंड पर कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया कि आखिर यहां पानी आता कहां से है, लेकिन आज तक इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about The Mysterious kund of Jharkhand
demo
इस कुंड को दलाही कुंड के नाम से जाना जाता है। इस कुंड से निकलने वाला पानी जमुई नामक नाले से होता हुआ गर्गा नदी में जाता है। पानी एकदम साफ है। कुंड के निकट दलाही गोसाई का देव स्थान है। यहां हर रविवार को श्रद्धालु पूजा-पाठ के लिए आते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed