{"_id":"5ac89a474f1c1bcc618b5f2e","slug":"know-about-the-fifteen-years-old-dubai-boy-rashed-belhasa-who-is-very-rich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल के इस लड़के के पास है इतनी दौलत, सलमान- शाहरुख से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
15 साल के इस लड़के के पास है इतनी दौलत, सलमान- शाहरुख से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग
15 साल का यह लड़का कोई सेलिब्रिटी तो नहीं लेकिन उससे कम भी नहीं। इसका रुतबा देखकर अच्छे-अचछे अमीर लोग भी हिल जाते हैं। जी हां, यह लड़का इतना दौलतमंद है कि बिना कुछ किए ऐश-ओ-आराम की जिंदगी गुजार सकता है।
इसे हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों से मिलने का शौक है। अपना यह शौक ये लड़का बेहद आसानी से पूरा कल लेता है लेकिन वहीं अगर किसी साधारण आदमी की बात करें तो उनका किसी सितारे से मिलना ख्वाब ही रह जाता है। इस लड़के के साथ आप सलमान खान की तस्वीर देख पा रहें होंगे। असल में सलमान संग इस लड़के का गहरा नाता है।
2 of 5
dubai rich boy
लेकिन राशिद बेल्हासा नामक यह लड़का अपने सपनों को असल जिंदगी में जीता है। 'मनी किक्स' नाम से मशहूर राशिद दुबई के कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन और अरबपति सैफ अहमद बेल्हासा का बेटा है। सबसे ताज्जुब की बात है कि जिस उम्र में बच्चों के सिर पर पढ़ाई की टेंशन होती है उस उम्र में वह दुनियाभर के सिलेब्रिटीज के साथ हैंग आउट करता हैं।
राशिद बॉलीवुड स्टार सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। सलमान जब कभी दुबई जाते हैं तो राशिद से जरूर मिलते हैं। कई बार तो राशिद खुद सलमान खान से मिलने मुंबई आ चुका है। वह सलमान के साथ खिंचवाई कई तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर कर चुका है।
3 of 5
dubai rich boy with salman khan
राशिद का 'मनी किक्स' नाम से यूट्यूब चैनल भी है। आप यकीन नहीं करेंगे राशिद के कई लाख सबस्क्राइबर भी हैं। इसी से समझ आता है कि वह किसी बड़ी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर राशिद इस चैनल पर क्या डालते होंगे जो इतने पॉपुलर हैं..?
दरअसल, राशिद उस चैनल पर अपनी लाइफस्टाइस से जुड़े कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। यहां लोग उन्हें देखते हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। राशिद ने फेसबुक और ट्विटर पर भी अकाउंट बनाया है। यहां भी वह अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है।
राशिद अपने एक प्राइवेट जेट में घूमता है जो उसके पिता ने उन्हें घूमने के लिए दिया है। प्राइवेट जेट में सफर करते हुए वह कई बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है। उसके पास अपनी फरारी कार भी है। राशिद अपना ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर भी है, जहां बैग और स्नीकर्स बेचे जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।