फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में इससे छोटा कोई देश नहीं, बस 2BHK फ्लैट जितना है साइज

Fri, 23 Feb 2018 08:50 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Kingdom of Enclava is the worlds smallest country
demo
धरती पर आपको इससे छोटा देश नहीं मिलेगा। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस देश का साइज बस 2BHK फ्लैट जितना है...
Kingdom of Enclava is the worlds smallest country
demo
जी हां 100 वर्ग मीटर की छोटी सी जगह में बने इस देश की कहानी दुनिया में कम ही लोगों को पता है। दरअसल, इस जगह रहने वाले लोगों ने इसे एक स्वयंभू देश बनाकर 'किंगडम ऑफ एंक्लावा' नाम दे दिया। यहां 800 एंक्लावा नागरिकों ने चुनाव कराकर वोट भी दिया हैं और आपको यकीन नहीं होगा इस देश के मंत्री भी चुन लिए गए हैं। कुल मिलाकर यह देश अन्य देशों की तरह ही सरकार चला रहा है। 
Kingdom of Enclava is the worlds smallest country
demo
एक व्यक्ति ने इस जगह को देश में तब्दील करने का कारनामा किया है। इनका नाम है 'प्यॉत्र वारजेंकीविज'... दरअसल, हुआ यूं कि जब प्यॉत्र और उनके कुछ दोस्तों को पता चला कि स्लोवीनिया के मेटलिका शहर के पास और क्रोएश्या की राजधानी जागरेब से करीब 50 किलोमीटर दूर एक ऐसी जगह है जिस पर किसी का अधिकार नहीं है, तो उन्होंने इस जगह को एक देश बनाने का फैसला कर लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kingdom of Enclava is the worlds smallest country
demo
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद 7 राज्य बनाए गए थे। इस दौरान, कई ऐसे सीमा क्षेत्र थे जो विवादित हो गए और उन्हें नो मैंस लैंड घोषित कर दिया गया था। उनमें से एक यह जगह भी थी।
विज्ञापन
Kingdom of Enclava is the worlds smallest country
demo
प्यॉत्र का कहना है कि इस देश के दरवाजे दुनिया के हर नागरिक के लिए खुले हैं। इनका मकसद एक ऐसा देश बनाना है, जिसमें रंग, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता जैसा कोई भेद न हो। यहां हर कोई आकर रह सके, अपनी बात रख सके, मुफ्त पढ़ सके और बिना टैक्स दिए पैसे कमा सके।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed