फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों दिल्ली का यह शख्स अपनी जमीन को बनाना चाहता है शमशान और कब्रिस्तान?

Thu, 23 Aug 2018 04:01 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Kerala Floods Delhi Resident Offers His Property To Bury And Cremate People Died In Natural Disaster
Kuruvila K Samuel - फोटो : Kuruvila K Samuel/Facebook

घर और जमीन खरीदना हर इंसान का सपना होता है। जब यह पूरा होता है तो शुभ घड़ी देखकर वह भगवान की पूजा-अराधना भी करता है। मगर दिल्ली में रहने वाला एक शख्स ऐसा है जो जानबूझकर अपने अच्छे-खासे जमीन के टुकड़े को शमशान और कब्रिस्तान बना देना चाहता है।

Kerala Floods Delhi Resident Offers His Property To Bury And Cremate People Died In Natural Disaster
Kuruvila K Samuel - फोटो : Kuruvila K Samuel/Facebook

दिल्ली के रहने वाले कुरुविला के सैमुएल ने सोशल मीडिया पर अपने जायदाद की जानकारी का खुलासा किया है। यही नहीं उसने लोगों से खुद अपील भी की है कि वह वहां जाकर अपने सगं-संबंधियों का दाह संस्कार कर सकते हैं या उन्हें दफना सकते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोई इंसान अपने होशो-हवास में अपनी जमीन को एक अशुभ माने जाने वाले काम के लिए क्यों देगा? जब आप इसके पीछे की वजह जानेंगे, तो उन्हें सलाम करने का दिल करेगा।

Kerala Floods Delhi Resident Offers His Property To Bury And Cremate People Died In Natural Disaster
Kuruvila K Samuel

दरअसल, सैमुएल मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं। उनका राज्य इस वक्त बाढ़ की चपेट में है।   देश के कोने-कोने से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ रहे हैं। विदेश से भी मदद की पेशकश की गई है। ऐसे में सैमुएल ने भी मदद की पेशकश करते हुए लोगों से अपील की है कि पत्तनमत्तिट्टा जिले में आनंदपल्ली गांव में जमीन है, जहां जाकर वे बाढ़ में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Floods Delhi Resident Offers His Property To Bury And Cremate People Died In Natural Disaster
Kuruvila K Samuel - फोटो : Kuruvila K Samuel/Facebook
सैमुएल ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह हर धर्म का सम्मान करते हैं। उनका मानना है कि आपदा में मारे गए हर शख्स का सम्मानपूर्वक और पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार होना चाहिए।
विज्ञापन
Kerala Floods Delhi Resident Offers His Property To Bury And Cremate People Died In Natural Disaster
Kuruvila K Samuel - फोटो : Kuruvila K Samuel/Facebook
सैमुएल ने केरल में रह रहे अपने तमाम रिश्तेदारों से भी अपील की है कि वे मदद मांगने आए लोगों का साथ दें। इस पोस्ट के बाद उन्हें मदद के लिए कई लोगों ने फोन किए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके इस फैसले को सराहा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed