{"_id":"5a55cf114f1c1b0b788b78b3","slug":"indian-man-won-rupees-twenty-crore-in-lottery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के, लग गई 21 करोड़ की लॉटरी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के, लग गई 21 करोड़ की लॉटरी
बिजार डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
hari krishnan with his wife
भारत में लॉटरी खेलने पर बहुत लोग नाक-भौं सिकोड़ते हैं, लेकिन कई लोग आज भी इसे खेलने में दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि भारत में लॉटरी पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। लेकिन एक भारतीय शख्स के हाथ 21 करोड़ की लॉटरी लगी है। आप सोच रहे होंगे कि देश में लॉटरी पर बैन लगा है तो ये करिश्मा हुआ कैसे..?
Trending Videos
hari krishnan with his wife and child
दरअसल, इस शख्स ने यह लॉटरी का टिकट अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खरीदा था। बिग टिकट लॉटरी में हरि कृष्णन नामक इस शख्स ने तीसरी बार लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उन्हें बंपर इनाम हाथ लगा।
ticket winner name on site
बिजनेस डेवलपर ने जब उन्हें फोन कर इनाम जीतने की जानकारी देनी चाही तो हरि कृष्णन को लगा किसी ने गलती से उन्हें फोन कर दिया है या हो सकता है कि कोई मजाक कर रहा हो। वो तो बाद में जब उन्हें मीडिया की ओर से फोन आने शुरू हुए तब उन्होंने इसे थोड़ा सीरियस लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को वेबसाइट पर लॉटरी इनाम के विनर का नाम जांचने को कहा। इसके बाद...
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। केरल के अलप्पुझा के रहने वाले हरि कृष्णन एक ही झटके में 20.8 करोड़ रुपये जीत चुके थे। पत्नी ने वेबसाइट देखकर बताया कि सच में उन्होंने लॉटरी जीत ली है। दोनों अविश्वास से एक-दूसरे को देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरि ने अभी तय नहीं किया है कि वे इन पैसों का कहां-कहां इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
Lottery ticket
हरि की उम्र 42 साल है और वे 2002 से ही यूएई में परिवार के साथ रहते हैं। उनका आठ-भाई बहनों का परिवार है। उनका एक 7 साल का बेटा है। वे दुबई के एक फर्म में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर हैं। हरि ने कहा कि उनका हमेशा से सपना रहा है परिवार के साथ दुनिया घूमने का। लगता है अब वे उस सपने को पूरा कर पाएंगे। फिलहाल, वे इसी हफ्ते केरल आने वाले हैं।