आज हम आपको इतनी अजीबोगरीब कहानी सुनाने जा रहे हैं जो आपने असल जिंदगी में न तो देखी होगी और न सुनी होगी। यह घटना वाकयी बेहद चौंकाने वाली है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक एक शख्स ने गर्मी से परेशान होकर सूर्य देवता पर केस कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो यह खबर मध्यप्रदेश के शाजापुर डिस्ट्रिक्ट की बताई जा रही है। यहां एक युवक ने गर्मी से तंग आकर सूर्य देवता पर केस ठोक दिया है। जिस किसी ने इस मामले के बारे में जाना वह यही बोला कि ये तो किसी फिल्मी सीन की तरह हो गया है। कई लोगों ने तो इस मामले की बराबरी परेश रावल अभिनीत फिल्म 'OMG' से कर डाली।
याद हो परेश रावल ने फिल्म में बिमा क्लेम के लिए भगवान पर केस ठोक दिया था। ठीक उसी तरह मध्यप्रदेश के शाजापुर के रहने वाले इस शख्स ने बेहाल कर देने वाली गर्मी के लिए सूरज देवता को कसूरवार ठहराया है और उनपर केस दर्ज कर दिया है। शख्स का नाम शिवपाल सिंह बताया जाता है। शिवपाल ने शाजापुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
भगवान के खिलाफ अपनी शिकायत में शिवपालसिंह ने लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। इस गर्मी से मुझे मानसिक शारीरिक दोनों ही तौर पर पीड़ा हो रही है, जिसके लिए मैं श्रीमान सूर्यनारायण, निवासी ब्रम्हांड को कसूरवार मानता हूं। शिवपाल सिंह चाहता है की उनकी इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए भारतीय संविधान के अनुसार आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्यवाही की जाए।