फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या कर भागा, परिजनों में शैतान जागा, बोले-बेटी के साथ इसे जिंदा जला दो

Mon, 30 Jul 2018 04:29 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife people want to burn him with the dead body as worst punishment

बांसवाड़ा के परतापुर गढ़ी थाना क्षेत्र के पनासी छोटी में एक पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पनासी जंगल में जाकर छिप गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी तरफ मृत महिला के मायके वाले आरोपी पति को उसकी पत्नी के शव के साथ जिंदा जलाने की मांग करने लगे थे। बाद में पुलिस ने समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी भी हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

husband murdered wife people want to burn him with the dead body as worst punishment
wedding

गढ़ी सीआई भैयालाल आंजना ने बताया कि पनासी निवासी मागजी पुत्र होमाजी मसार ने रिपोर्ट दी कि वह घर के बाहर पड़साल में सो रहा था। वहीं पत्नी मीरा बड़े बेटे के घर गई हुई थी। उसका छोटा बेटा कमलाशंकर पत्नी हीर एवं दो बच्चों के साथ घर के अंदर सोया हुआ था। इस बीच तड़के करीब साढ़े चार बजे घर के अंदर से आवाजें आने लगीं। इस पर वह दौड़कर अंदर पहुंचा तो देखा कि कमलाशंकर पत्नी हीर को कुल्हाड़ी से मार रहा था। इसके बाद हीर की मौके पर ही मौत हो गई।

husband murdered wife people want to burn him with the dead body as worst punishment
wedding

आवाजें सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कमलाशंकर को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। कमलाशंकर को जैसे ही रस्सी से खोला वह मौका पाकर पनासी के जंगल की तरफ भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीआई ने कहा कि पिता ने बताया है कि कमलाशंकर की पिछले एक वर्ष से मानसिक स्थिति बिल्कुल सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband murdered wife people want to burn him with the dead body as worst punishment
wedding

कभी-कभी उसके दौरे पड़ते थे। उस वक्त वह लोगों को पत्थर से मारने लगता था। जानकारी मिलने पर मृत महिला के मायके से करीब 150 लोग मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने गुस्सा दिखाते वक्त आरोपी पति को भी मौके पर जलाने की मांग की। इस पर पुलिस ने उन लोगों को समझाकर शांत किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed