{"_id":"5afbc0f14f1c1bdc408b5b1c","slug":"humorous-tweet-on-karnataka-assembly-elections-via-kerala-tourism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक वोट काउंटिंग में सरकार पर उलझा पेच तो केरल टूरिज्म ने यूं ले लिए मजे","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कर्नाटक वोट काउंटिंग में सरकार पर उलझा पेच तो केरल टूरिज्म ने यूं ले लिए मजे
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
kerala tourism humour tweet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद मंगलवार को वोटों की गिनती हुई। इस दौरान सत्ता का पेच फंस गया क्योंकि कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा छू न सकी। ऐसे में केरल टूरिज्म ने चुटकी ले ली और इस समय को मार्केटिंग स्ट्रैटजी में बदल डाला। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो गया ?
kerala tourism humour tweet
दरअसल, केरल टूरिज्म के ऑफिशियल हैंडल से एक ऐसा ट्वीट किया गया है जिसके राजनीतिक मायने हैं, साथ ही साथ मजे भी लिए जा रहे हैं। ट्वीट के जरिए चुनाव के बाद होने वाली जोड़-तोड़ की राजनीति पर व्यंग्य करते हुए ही केरल टूरिज्म का प्रचार किया गया है।
kerala tourism humour tweet
केरल टूरिज्म की ओर से लिखा गया कि उठा-पठक वाले कर्नाटक चुनाव के बाद हम सारे विधायकों को भगवान की धरती( केरल) पर सुरक्षित और खूबसूरत रेजॉर्ट में आमंत्रित करते हैं। आपको याद होगा पिछले साल गुजरात में हुए राज्यसभा चुनाव मे भी कुछ ऐसी स्थिति बनी थी। उस दौरान विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें बेंगलुरु में अपने नेता डीके शिवकुमार के रेजॉर्ट में ठहरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kerala tourism
कर्नाटक में भी त्रिशंकु विधानसभा बनने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान भी कर दिया है। एक तरफ बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है तो एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस मिलकर सरकार बनाना चाह रही है। ऐसे हालात में विधायकों पर दांव लगाए जा सकते हैं और खरीद-फरोख्त की भी आशंका है।
विज्ञापन
kerala tourism
इसलिए केरल टूरिज्म ने यह ट्वीट कर मौके पर चौके लगाया है। यह 'रेजॉर्ट पॉलिटिक्स' की याद दिलाता है।
केरल टूरिज्म का ट्वीट
केरल टूरिज्म का ट्वीट
After the rough and tumble of the #KarnatakaVerdict, we invite all the MLAs to unwind at the safe & beautiful resorts of God's Own Country. #ComeOutAndPlaypic.twitter.com/BthNZQSLCC