फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां देह व्यापार के लिए हार्मोन से जवान की जा रही हैं लड़कियां, बड़ी दर्दनाक है कहानी

Mon, 23 Jul 2018 10:30 AM IST
प्रतीक्षा दुलाल/ अमर उजाला
प्रतीक्षा दुलाल/ अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Hormones being using on Girls for body trade
lady
सिर्फ आठ साल की उम्र में तस्करी करके भारत लाई गई एक नेपाली लड़की ने बीबीसी को बताया, "मुझे हर दिन लाल दवा दी जाती थी। हर बार वो दवा खाने के बाद मैं उल्टी करती थी। मुझे वो दवा खाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था लेकिन मेरे साथ जबरदस्ती की जाती और अगर मैं मना करती तो मुझे पीटा जाता। वो मुझसे कहते कि दवा खाने से मैं जल्दी बड़ी हो जाऊंगी और जल्दी घर वापस जा सकूंगी।"

 
Hormones being using on Girls for body trade
lady
उत्तरी नेपाल के एक परिवार की ये बच्ची आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी थी। एक महिला ने परिवार से कहा कि वो उनकी बेटी को अच्छी शिक्षा दिलवाएगी। इस झांसे में परिजन उसे महिला के साथ काठमांडू भेजने के लिए तैयार हो गए, लेकिन काठमांडू में वो कम समय ही रही और उसे एक नेपाली परिवार के साथ भारत भेज दिया गया। यहां इस बच्ची से चार लोगों के परिवार के लिए घरेलू काम करवाया जाता। दो साल तक इस परिवार के साथ रहने के बाद उसे किसी और शहर भेज दिया गया।

वो बच्ची बताती है, "वहां भी मैं एक नेपाली परिवार के साथ करीब दो साल तक रही। यहीं वो मुझे वो गंदी दवा देते थे। इसके बाद उन्होंने मुझे बुरी जगह बेच दिया। मैं वहां सबसे छोटी बच्ची थी।" "मैंने अपने मालिकों से मुझे वहां न भेजने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि जो पैसा मुझे खरीदने और पालने में खर्च हुआ है वो उन्हें वापस चाहिए। उन्होंने मेरी पिटाई भी की। मेरी किस्मत अच्छी थी कि उस जगह पर पुलिस का छापा पड़ गया और छह महीने बाद ही मैं उस गंदी जगह से आजाद हो गई।"
Hormones being using on Girls for body trade
girl
गरीब बच्चियां निशाने पर
पुलिस और मानव तस्करी के खिलाफ काम कर रहे संगठनों ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है और कई जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं। तस्करी के खिलाफ काम कर रहे नेपाली संगठन मैती नेपाल के निदेशक बिश्वरम खड़का कहते हैं कि इस वजह से अब तस्कर कम उम्र की बच्चियों को ले जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, "जवान लड़कियां आसानी से पहचान ली जाती हैं लेकिन बच्चियों के साथ सीमा पार करना आसान होता है क्योंकि जांचकर्ताओं की नजर तो जवान लड़कियों पर होती है। अगर किसी से सवाल भी किए जाते हैं तो वो बच्ची को अपना बताकर आसानी से निकल जाते हैं।" खड़का के मुताबिक, तस्कर गरीब और पिछड़े इलाके की बच्चियों को निशाना बनाते हैं। वो परिजनों को बच्चियों को अच्छी शिक्षा का सपना दिखाकर बरगला लेते हैं।

तस्कर की शिकार युवतियों की संस्था शक्ति समूह की संस्थापक और निदेशक सुनिता दानुवार का कहना है कि उन्होंने भी ऐसी लड़की देखी है जिसे जल्दी जवान करने के लिए हार्मोन दिए गए। वो कहती हैं, "हम जहां रहते थे वहां से एक लड़की को करीब दो महीने के लिए ले जाया गया। जब वो लौटी तो वो अजीब तरह से बढ़ी हुई लग रही थी। उसका शरीर किसी जवान लड़की जैसा था और आवाज बच्चों जैसी थी।"

दानुवर कहती हैं कि आमतौर पर नौ से 12 साल के बीच की बच्चियों को ही हार्मोन दिए जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, जिन बच्चियों को ग्रोथ हार्मोन दिए जाते हैं, उनका सीना और नितंब जल्दी बड़े हो जाते हैं और वो जवान लगने लगती हैं। डॉक्टर अरुणा उप्रेती कहती हैं, "ये हार्मोन बच्चियों के शरीर को जवान कर देते हैं और इसकी वजह से उन्हें उम्र भर स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां रहती हैं। इससे उनकी हड्डियों और गर्भाशय पर असर होता है। "

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hormones being using on Girls for body trade
market
ग्रोथ हार्मोन के दुष्प्रभाव
उप्रेती ने एक ऐसी महिला के अनुभव बताए जिसे बचपन में ग्रोथ हार्मोन दिए गए थे। वो कहती हैं, "मैं कुछ साल पहले भारत में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रही थी। वहां मुझे बहुत बड़ी ब्रेस्ट वाली एक लड़की मिली। उसने बताया कि उसे बचपन में तस्करी करके लाया गया था और वेश्यालय में काम करवाने से पहले ग्रोथ हार्मोन दिए गए थे।"

नेपाली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, मानव तस्करी बढ़ रही है। बीते चार सालों में तस्करी की शिकायतें 181 से बढ़कर 268 हो गई हैं। इनमें से 80 फीसदी शिकायतें महिलाओं की ओर से ही दर्ज करवाई गई हैं। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता शैलेश थापा छेत्री कहते हैं, "लड़कियों को खाड़ी के देशों में नौकरी और यूरोप-अमरीका में नागरिकता का लालच देकर फंसा लिया जाता है। ये तस्करों का लड़कियों को रिझाने का आम तरीका है।"

हालांकि, उनका ये भी कहना था कि पुलिस को बच्चियों की तस्करी की शिकायतें नहीं मिली हैं। छेत्री कहते हैं, "कम उम्र की लड़कियों को इस तरह से ले जाने और ग्रोथ हार्मोन देने की कोई शिकायत हमें नहीं मिली हैं। " कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में तस्करी के तरीके बदले हैं और सरकार को इससे निपटने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए। सिर्फ नए कानून और नीतियां बनाने से इससे नहीं निबटा जा सकेगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए और लोगों को तस्करी के नए तरीकों के बारे में आगाह किया जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed