फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली विशेष: यहां हर गली में चलती है महिलाओं की दबंगई

Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Mar 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
holi special- konw about traditional holi in haryana state

हरियाणा में होली की बात करें तो यहां कुछ अलग अंदाज में ही ठिठोली होती है। यहां दो तरह की होली मशहूर है। राजधानी दिल्ली के आसपास प्रदेश के दक्षिणी जिलों पलवल, फरीदाबाद, गुडगांव व मेवात की बात करें तो यहां ब्रज की होली का मजा ले सकते हैं। बाकी हिस्से में बांगर की बोली मनाने का तरीका कुछ दूसरी तरह का है। यहां कोड़े या कोरड़ा वाली होली होती है। लेकिन करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला जिलों में कुछ पंजाबी कल्चर भी है। हालांकि होली पूजन करने का तरीका पूरे हरियाणा में एक जैसा ही है।

Trending Videos
holi special- konw about traditional holi in haryana state
- फोटो : demo

आपने अमूमन युवाओं की टोलियों को ही गलियों में मस्ती करते देखा-सुना होगा, लेकिन हरियाणा में इस दिन हर गली में महिलाओं की दबंगई चलती है। होली के दिन महिलाओं की टोलियां गलियों में निकलती हैं तो अच्छे-अच्छों को घर में दुबकना पड़ जाता है। 

holi special- konw about traditional holi in haryana state

हाथों में रंगों की बजाए कपड़ों को ऐंठकर बनाए गए कोड़े होते हैं और इन कपड़ों के बीच में मोटी रस्सी का टुकड़ा भी लिपटा होता है, जिसकी चोट से गहरा नीला निशान पड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi special- konw about traditional holi in haryana state

ऐसे में अगर महिलाओं की टोलियों में कोई फंस गया तो उनकी खैर नहीं। अगर भाभियों को रंग लगाना है तो कोड़े की चोट तो खानी पड़ेगी। यह कोई धक्केशाही नहीं, बल्कि देवरों के लिए तो यह नाक की बात होती है।

विज्ञापन
holi special- konw about traditional holi in haryana state

भागने की बजाए उन्हें कुछ देर उनका सामना करना होता है। वह भी दर्द को जाहिर किए बिना...। होली तो बीत जाती है, लेकिन हफ्ते बाद भी पुरुषों को उन मीठी मार का अहसास होते रहता है। यही तो है हरियाणा की होली...।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed