फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कॉलेज में बंदूक लेकर क्यों गई यह लड़की? 'रिवॉल्वर रानी' की इस हरकत ने देशभर में मचाया तहलका

Sat, 19 May 2018 07:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
here is why Kaitlin Bennett poses with rifle AR 10 in campus
Kaitlin Bennett
अमेरिका की एक छात्रा की चर्चा हर और हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उसे 'रिवॉल्वर रानी' बता रहे हैं। अपनी एक हरकत से उसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। आइए आपको बताते है आखिर कैटलिन बैनेट नाम की इस लड़की ने ऐसा क्या किया जो रातोंरात वह चर्चा में आ गई है।
here is why Kaitlin Bennett poses with rifle AR 10 in campus
Kaitlin Bennett
दरअसल कैटलिन ने हाल ही में कैंट स्टेट यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन कंप्लीट किया है। कॉलेज खत्म होने के बाद कैटलिन ने यूनिवर्सिटी में एक विवादित फोटोशूट करवाया है जिसे लेकर वह हर और छाई हुई हैं।उन्होंने यह फोटोशूट खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर में वह राइफल कोल्ट AR-15 लिए नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक बोर्ड है जिस पर लिखा है कि 'आओ और इसे लेकर दिखाओ'
here is why Kaitlin Bennett poses with rifle AR 10 in campus
Kaitlin Bennett
कैटलिन बैनेट ने कैंपस में हाथ में राइफल लेकर यूनिवर्सिटी के गन कंट्रोल को लेकर एक नियम का विरोध किया। आपको बता दें, कैंट स्टेट यूनिवर्सिटी का कोई भी अधिकारी और स्टूडेंट बंदूक लेकर कैंपस में नहीं आ सकता है। वहीं कैटलिन के अनुसार, वह कैंपस से पास आउट हो चुकी हैं इसलिए वह बंदूक लेकर यूनिवर्सिटी जा सकती हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
here is why Kaitlin Bennett poses with rifle AR 10 in campus
Kaitlin Bennett
कैटलिन ने गन हाथ में लेकर अपनी तस्वीर को पोस्ट कर 50 साल पहले एक घटना का जिक्र किया है। जिसमें एक सरकारी अधिकारी ने वियतनाम वॉर को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्राओं पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इस हादसे में 4 छात्र की जान चली गई थी और कई छात्र घायल हो गए थे। 
 

 
विज्ञापन
here is why Kaitlin Bennett poses with rifle AR 10 in campus
Kaitlin Bennett
ऐसा पहली बार नहीं है जब कैटलिन ने इसका विरोध किया हो। इससे पहले भी वह कई बार कैंपस में विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। कैटलिन का मानना है कि स्टूडेंट्स को कैंपस में अपनी रक्षा के लिए अपने साथ गन रखने का अधिकार होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed