फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम से लौटे दामाद को सास ने परोसे ठंडे पकौड़े, इसके बाद जो हुआ उसे जानकर होश उड़ जाएंगे

Wed, 19 Sep 2018 06:09 PM IST
फीचर डिस्क, अमर उजाला
फीचर डिस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
guy killed mother in law and attack on his wife after very little dispute
Pakaude

बदलते दौर में न हम अपने भीतर के छिपे शैतान को काबू करने में नाकाम होते जा रहे हैं। पहले जिन छोटे-मोटे झगड़ों को परिवार के बड़े सुलझा लिया करते थे आजकल उन्हीं छोटे मोटे विवादों में वो निशाने पर आ जा रहे हैं। रिश्ते की डोर तोड़ता ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है। जिसको पढ़ने के बाद आपको गुस्सा भी आएगा और दुख भी होगा।



घटना राजधानी दिल्ली की है, जहां एक दामाद ने अपनी सास पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह उसके सामने ठंडे पकौड़े लेकर पहुंची। सिरफिरे ने न सिर्फ अपनी सास पर हमला कर दिया बल्कि अपनी मां का बचाव करने आई गर्भवती पत्नी पर भी धावा बोल दिया। अगली स्लाइड में जाने क्या है पूरा मामला। 

guy killed mother in law and attack on his wife after very little dispute
murder accused afroz - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के बदेसर गांव में अफरोज अपनी पत्नी के साथ रहता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। अफरोज की सास फाबीजा, शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी के साथ आकर रहने लगी थी। अफरोज को यह बात पसंद नहीं थी। उसकी नाराजगी थी कि पत्नी के परिवार वाले अक्सर आकर रहते हैं जिसका खामियाजा उसके तंगहाल परिवार को झेलना पड़ता है। घटना के एक दिन पहले भी फाबीजा अपनी बेटियों और पांच साल के बेटे के साथ आई थी।
guy killed mother in law and attack on his wife after very little dispute
Pakode
सास ने दामाद की गैरमौजूदगी में पकोड़े बनाए, सबको खिलाने के बाद उसने कुछ पकोड़े अफऱोज के लिए भी रख दिए। शाम को काम के बाद अफरोज जब घर आया था तो उसके सामने ठंडे पकोड़े परोसे गए। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
guy killed mother in law and attack on his wife after very little dispute
Knife
आरोपी दामाद ने पुलिस को बताया कि कहासुनी के दौरान उसकी पत्नी शाइस्ता बीच बचाव करने आ गई और अपनी मां का पक्ष लेने लगी। जिसे सुनने के बाद अफरोज अपना आपा खो बैठा और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी जब भाग रहा था तो उसकी सास फाबीजा ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिस पर अफरोज ने अपनी सास पर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिए।
विज्ञापन
guy killed mother in law and attack on his wife after very little dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर
अस्पताल में फाबीजा की मौत हो गई वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी बीच पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अफरोज को हिरासत में ले लिया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि पकोड़ों से शुरू हुई लड़ाई के बाद ही उसने अपनी सास पर हमला किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed