{"_id":"5aa50fee4f1c1bb7758b4c3d","slug":"all-you-need-to-know-about-monkey-buffet-festival-in-thailand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां हर साल इंसानों को नहीं बंदरों को दी जाती है 5 स्टार बुफे लगाकर दावत, देखने वाले दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां हर साल इंसानों को नहीं बंदरों को दी जाती है 5 स्टार बुफे लगाकर दावत, देखने वाले दंग
Mon, 12 Mar 2018 09:12 AM IST
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
monkey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी को खाना खिलाना भारतीयों में पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन सोचिए, अगर आपके मेहमानों में कुछ बंदर भी शामिल हों, तो क्या करेंगे आप? मेहमान के रूप में बंदरों की खातिरदारी कैसे करेंगे? अगर यह सीखना हो, तो थाईलैंड के लोगों से सीखिए। वहां के लोगों की अपनी एक मजेदार परंपरा है, जिसे बड़ी तादाद में थाईलैंड के लोगों द्वारा मनाया जाता है।
2 of 4
monkey
थाईलैंड के लोग एक त्योहार का हर साल आयोजन करते हैं, जिसका नाम है 'मंकी बुफे फेस्टिवल'। यह थाईलैंड के लोप बुरी में आयोजित किया जाता है। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और इस त्योहार का आयोजन करते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि राजा राम ने बंदरों के राजा हनुमान को जमीन का एक टुकड़ा, ‘लोप बुरी’ भेंट किया था। इसी वजह से भगवान हनुमान का आशीर्वाद लोगों पर बना रहता है।
3 of 4
monkey
थाईलैंड के लोगों का यह भी मानना है कि बंदर उन लोगों के लिए अच्छा भाग्य लाते हैं, इस वजह से वहां बंदरों का सत्कार किया जाता है और इस उपलक्ष्य में लोग भव्य बुफे का आयोजन करते हैं। हर साल इस आयोजन में बंदरों के लिए लगभग 4000 किलो खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
monkey
मंकी बुफे फेस्टिवल को अब थाईलैंड का पर्यटन प्राधिकरण का प्रायोजन दिया गया है और हर साल हजारों दर्शकों को यह त्योहार आकर्षित करता है। इससे थाईलैंड में पर्यटन को बढ़ावा भी मिल रहा है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि थाईलैंड में बंदरों को दिए जाने वाले इस अद्भुत बुफे की वजह से ही पर्यटकों में इजाफा हो रहा है। कहा जा है कि थाईलैंड के इस शहर पर भगवान हनुमान की कृपा बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।