फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हे भगवान! शादी के 3 दिन बाद ही दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Wed, 25 Apr 2018 08:15 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
Groom commit suicide after three days of marriage at uttar pradesh
wedding
शादी को तीन दिन भी नहीं बीते थे और नई दुल्हन के आते ही दूल्हे ने ऐसा काम कर दिया कि चौंकाने वाली खबर बन गई। जी हां मामला उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद का है। दरअसल, शादी के तीसरे दिन ही मायकेवाले दुल्हन को लेने आ रहे थे।
Groom commit suicide after three days of marriage at uttar pradesh
shaadi
लेकिन दूल्हे ने इससे पहले ही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घर में शादी के बाद की रस्में पूरी भी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि दूल्हे को मायकेवालों के खाने-पीने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दूल्हे को खुद के पैसे से सामान लाने को कहा गया। 

दूल्हे का किसी के पास उधार था, जिसे लेने उसके पास गया। वहां उसे पैसे नहीं मिले। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा निवासी आकाश (22) पुत्र प्रेम सिंह की शादी 20 अप्रैल को सिकंदराबाद के राकेश कुमार की बेटी अन्नू से हुई थी। 

 
Groom commit suicide after three days of marriage at uttar pradesh
सोमवार सुबह दुल्हन को लेने के लिए मायके वाले के आने पर उनके लिए सामान लाने के लिए कहकर आकाश दादरी आया था। बताया जाता है कि आकाश को दादरी में किसी से पैसे लेने थे। पैसे नहीं मिलने के बाद आकाश ने दादरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर अलीगढ़ की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

जिसे देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर जीआरपी और आरपीएफ समेत आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी जेब से मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom commit suicide after three days of marriage at uttar pradesh
train
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी । सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंच गए। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। आकाश के भाई रंजीत ने बताया कि सोमवार सुबह अपनी दुल्हन यानी पत्नी को नाश्ता कराने के बाद घर से निकला था। 

उसकी जेब से दादरी से दिल्ली की रेल का टिकट मिला है। घर पर सामान का इंतजार किया जा रहा था। सामान तो पहुंचा नहीं पर भाई के रेल से कटने की सूचना मिली। घर में किसी तरह की कोई अनबन नहीं थी। वह तो नोएडा की एक कंपनी में नौकरी भी करता था।  

 
विज्ञापन
Groom commit suicide after three days of marriage at uttar pradesh
police
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार का कहना है कि युवक ने मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दी है। आसपास के लोगों ने शोर मचाने के बाद भी उसने किसी की नहीं सुनी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed