{"_id":"5ad5a9854f1c1b5f098b4f65","slug":"groom-age-doubled-so-that-bride-refuse-to-marry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंडप में दूल्हे की एक झलक देखते ही बिदक गई दुल्हन, वरमाला से पहले 'तलाक' दे डाला","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मंडप में दूल्हे की एक झलक देखते ही बिदक गई दुल्हन, वरमाला से पहले 'तलाक' दे डाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
bride
शादी, भारत के हर इलाके में अलग-अलग रंग-ढंग से की जाती है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन परम्पराओं और रस्मों के पीछे कई बार शादी के नाम पर लड़कियों के साथ ऐसा खेल खेला जाता है जिसके बारे में उन्हें खबर तक नहीं होती। बाद में ताउम्र उस लड़की को ही भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यूपी के बुलंदशहर में....
Trending Videos
bride
यहां पहासू क्षेत्र के गांव में शादी करने आई युवती अपने से दोगुनी उम्र का दूल्हा देखकर भड़क गई। दवा लेने के बहाने युवती वहां से रफूचक्कर हो गई। कस्बा स्थित चौराहे पर कुछ लोगों ने उसे रोते-बिलखते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के पास भेज दिया है। गांव में चर्चा है कि युवती को खरीदकर लाया गया था।
mehndi
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति को शादी के लिए युवती की तलाश थी। किसी के माध्यम से बरेली में रहने वाली एक युवती से बात तय हुई थी। बातचीत के बाद जब युवती शादी करने के लिए गांव निवासी व्यक्ति के घर पहुंची तो होने वाले पति को दोगुनी उम्र का देख भड़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
groom
बताया जा रहा है कि दवा लेने के बहाने वह घर से बाहर निकल गई और पहासू कस्बा स्थित चौराहे पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगी। शाम के समय कुछ लोगों ने जब युवती को रोते-बिलखते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर थाने आ गई। युवती से पूछताछ कर पुलिस ने उसे बरेली रह रहे परिजनों के पास भेज दिया।
विज्ञापन
women
गांव के लोगों के मुताबिक युवती को शादी के लिए 70 हजार रुपये में खरीदकर लाया गया था। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला उनके थाना क्षेत्र का था। युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के पास भेज दिया गया है। अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।