फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बेच दी जाती हैं लड़कियां, रोंगटे खड़े कर देगी इसके आगे की कहानी

Tue, 16 Oct 2018 10:30 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Girls are sold on stamp paper at a village of Madhya Pradesh
aa
आज हम आपको एक ऐसे गांव की कहानी बयां करने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, ये कहानी बड़ी दर्दनाक है। अनेको-अनेक चीख-चित्कार इस कहानी में दबी हुई हैं। जी हां, मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव से इसका किस्सा जुड़ा है। तो चलिए शुरू करते हैं... 
Girls are sold on stamp paper at a village of Madhya Pradesh
aa
अगर आप मध्यप्रेदश के बारे में जानते हैं तो जाहिर सी बात है 'शिवपुरी' के बारे में भी जानते होंगे और अगर आप इस गांव के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको जरूर इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। जी हां, असल में शिवपुरी एक ऐसा इलााका है जहां लड़कियों की सौदेबाजी होती है। मीडिया में आए दिन यहां किसी न किसी रैकेट का पर्दाफाश होता है। या फिर पुलिस यहां से किसी लड़की को आजादा कराने पहुंच जाती है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस जगह पर लड़कियों को मात्र 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर बेच दिया जाता है। आंखें चौंधिया गई न... आगे और भी ऐसा ही कई बातें हैं। 
 
Girls are sold on stamp paper at a village of Madhya Pradesh
aa
दरअसल, शिवपुरी में यह सब लंबे समय से चला आ रहा है। यहां लड़कियों की सौदेबाजी का ये गोरखधंधा 'धड़ीचा' नामक एक प्रथा के चलते किया जाता है। सदियों से गांव के लोग इस प्रथा को फॉलो कर रहे हैं। इसी प्रथा के तरत यहां पर लड़कियां 20 रुपए में लोगों के मनोरंजन का सामान बन जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girls are sold on stamp paper at a village of Madhya Pradesh
aa
यह प्रथा औरतों और लड़कियों की खरीद-फरोख्त की ऐसी प्रथा है, जिसकी शिकार युवतियों के पति स्टाम्प पर साइन होते ही बदल जाते हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि यहां जो कॉन्ट्रेक्ट साइन किए जाते हैं वो एक रात के लिए किए जाते हैं। हां कभी-कभी ज्यादा पैसे मिलने पर संबंध लंबे समय तक रहता है। कम रकम देने वाले को ज्यादा समय नहीं दिया जाता।


 
विज्ञापन
Girls are sold on stamp paper at a village of Madhya Pradesh
aa
जैसे ही किसी ग्राहक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है उनको भेजी गई महिला को किसी दूसरे पुरुष के लिए तैयार कर दिया जाता है। इसी सौदेबाजी की वजह से यह गांव न केवल पूरे राज्य में बल्कि पूरे देश में बदनाम है। गांव में रहने वाली महिलाएं कहती हैं कि इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए कई बार सरकार ने प्रयास भी किए लेकिन यह प्रथा खत्म नहीं हुई। इस गांव से जुड़े कई चौंका देने वाले वीडियो आपको यूट्यूब पर भी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट भी इंटरनेट पर उपलब्ध है जो इस गांव की हकीकत दर्शाती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed