फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्केट में धूम मचा रहा है रणवीर सिंह की 'खलीबली' का हरियाणवी वर्जन, आपने देखा क्या?

Sun, 04 Feb 2018 09:37 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Gangnam Style To Sapna Chaudhary Teri Aakhya Ka Yo Kajal Padmaavat Song Khalibali Geting Twists
ranveer singh

सिर्फ सपना चौधरी ही नहीं, उनके चाहने वाले भी बड़े कमाल के हैं। हरियाणी सिंगिंग सेनसेन सपना का एक गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से धूम मचा रहा है। हाल ही में एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो सामने आया जिसमें वह इस गाने पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। अब इसी फेहरिस्त में रणवीर सिंह का भी नाम जुड़ चुका है।

दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' के सुपरहिट गाने खलीबली का नया वर्जन 'मार्केट' में आया है। इस गाने के ओरिजनल वीडियो को सपना चौधरी के गाने  'तेरी आंख्या का यो काजल' के बोल के साथ मिक्स किया गया है। फाइनल प्रोडक्ट जब लोगों के बीच सामने आया, तो लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ठीक इसी तरह दो दिन पहले फिल्म 'पद्मावत' के गाने खलीबली का कोरियन वर्जन भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा था। साल 2012 में यूट्यूब पर रिकॉर्ड कायम करने वाले गाने 'गंगनम स्टाइल' के बोल को रणवीर सिंह के गाने के साथ मैशअप किया गया। देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावत' के 'घूमर' गाने को भी बियोंसे और शकीरा के गाने 'ब्यूटीफुल लायर' के साथ रीमिक्स किया गया था। देखते हैं अब इस रीमिक्स की सीरीज को आगे कौन बढ़ाता है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed