आज आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताएंगे जिसने लंबे समय तक धर्म प्रचार के नाम पर गुरु का चोला ओढ़कर महिलाओं और बच्चों पर ऐसे-ऐसे जुल्म ढहाए जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। जी हां, वो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। उन्हें कैद करके रखता था।
उसका सोचना था कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में दोयम दर्जे की होती है। बच्चों को तो और भी नीचा दर्जा देता था। कोई गलती होने पर वो महिलाओं और बच्चों को बांध कर पीटता था। वह जब तक जिंदा रहा समाज में यूं हूी दुष्प्रचार फैलाता रहा। वो कहता था अगर किसी लड़की ने शादी से पहले सेक्स किया तो उसे नर्क में जाना होगा। वो छोटी बच्चियों की शादी उम्रदराज लोगों से जबरदस्ती करा देता था। यह भयावह कहानी यहां की लड़कियों ने बताई...
दिल दहला देने वाले इस अत्याचारी शख्स का नाम होपफुल क्रिस्चियन है। होपफुल न्यूजीलैंड में एक धार्मिक समूह का लीडर था। उसकी काली करतूतों की खबर पुलिस को भी थी इसलिए वह हमेशा उस पर नजर बनाए रखती थी। बता दें मई में होपफुल 90 साल की उम्र में प्रोस्टेट कैंसर के कारण मर गया। इसके बाद उसके चंगुल में फंसी एक-एक कर कई लड़कियों ने अपनी आपबीती दुनिया को सुनाने की हिम्मत दिखाई।
4 of 7
gloriavale religious cult
इससे परले भी होपफुल के खिलाफ कई मामले सामने आ चुके थे। इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब इस कम्यूनिटी के कुछ पूर्व सदस्यों ने होपफुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। होपफुल की मौत के बाद एक महिला ने बताया कि समुदाय में महिलाओं की जिंदगी नर्क से भी बदतर थी। धर्म के नाम पर होपफुल महिलाओं और बच्चों का यौन शोषण करता रहा।
यवेते ओलसेन नामक एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा जब वह 19 साल की थी तब उस हैवान ने तीन बार उसका यौन शोषण किया। वो बहुत घिनौना आदमी था। होपफुल पर एक और लड़की ने आरोप लगाया है कि उसने थेरेपी के नाम पर उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दी।