फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्टून केरेक्टर पॉपाय जैसा हुआ इस शख्स का हाल, कारण जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 16 Nov 2017 08:42 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 16 Nov 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
Former Soldier looks like cartoon character popeye
Kirill Tereshin
हर आदमी ये चाहता है कि वह आकर्षक दिखे और उसकी तरफ लड़कियां आकर्षित हों। लेकिन इसके लिए चाहिए सुंदर बॉडी। इसके लिए कई लोग Gym में घंटों पसीना बहाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं तो कई ऐसे भी होते हैं जो बिना मेहनत के बॉडी बनाने की इच्छा रखते हैं। अपनी ये मंशा पूरी करने के लिए बिना मेहनत किए ये लोग गलत तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा कर रहे हैं तो आपसे अनुरोध है कि तुरंत ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि ये आपके स्वास्थय के अनुकूल नहीं है। 


 
Former Soldier looks like cartoon character popeye
Kirill Tereshin
जब तक इसके रिजल्ट आपको मिलते है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आज हम आपके साथ एक ऐसे ही शख्स की स्टोरी शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें बॉडी बनाने का ऐसा सरूर चढ़ा था कि वह ये तक भूल गए कि इससे उन्हें क्या नुकसान हो सकता है। ये स्टोरी एक पूर्व सैनिक की है। ये रूस के रहने वाले हैं। 21 वर्षीय किरिल तेरेसिन नामक ये शख्स कुछ समय पहले आम इंसान की तरह ही दिखाई देते थे लेकिन अब उन्हें एक ऐसे पहचान मिल गई है जैसी उन्होंने शायद कभी नहीं चाही होगी। 

 
Former Soldier looks like cartoon character popeye
Kirill Tereshin
वे नहीं चाहते थे कि उनका मजाक बने। लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, उन्होंने आकर्षक Body पाने के लिए अपने शरीर पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिए। उन्होंने कई प्रकार के सप्लीमेंट लेने शुरू कर दिए। किरिल ने जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में अपनी बाहों में इंजेक्शन लगवाने भी शुरू कर दिए। इन इंजेक्शन में बॉडी बिल्डर साइट एन्हांसमेंट ऑयल जिसे आमतौर पर सिंथॉल कहा जाता है, का इस्तेमाल किया जाता था। शुरूआत में उनके मसल्स जब आकार लेने लगे तो वे बेहद खुश हुए लेकिन जब उनकी बॉडी का साइज हद से ज्यादा हेवी होने लगा तो ये उनके लिए चिंता का विषय बन गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Former Soldier looks like cartoon character popeye
Kirill Tereshin
किरिल ने इस संबंध में डॉक्टर से सलाह ली तो उन्हें मालूम पड़ा कि उन्हें इंजेक्शन से साइडइफेक्ट हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सिंथॉल माशपेशियों में फुफ्फुसीय भ्रूण, तंत्रिका क्षति, संक्रमण, स्क्लेरोज़िंग लाइपोग्रानुलमा, स्ट्रोक व अल्सर जैसी घातक बीमारी पैदा कर सकता है। इसके बाद भी उनके बाइसेप्स बढ़ते ही जा रहे थे। कुछ ही दिनों में उनकी दोनों बाहें एक कार्टून शो के केरेक्टर पॉपाय जैसी नजर आने लगी थी। बाइसेप्स का साइज 24 इंच हो गया। 

 
विज्ञापन
Former Soldier looks like cartoon character popeye
Kirill Tereshin
अब लोग किरिल की बॉडी का मजाक बनाने लगे। इससे उनका मनोबल टूट गया। जबकि वे एक सैनिक रह चुके हैं। उन्हें पछतावे के अलावा कुछ और महसूस ही नहीं हो रहा था। उन्होंने बॉडी बनाने के चक्कर में सेना छोड़ी थी लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वे गलत ट्रैक पर हैं। कई युवा आज बॉडी बिल्डर बनने के लिए ऐसी दवाइयां और इंजेक्शन इस्तेमाल करते हैं जिनके साइडइफेक्ट हैं। यह इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है। हैरानी की बात तो ये है कि कई बड़े ब्रैंड लोगों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे है और ऐसी प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं। लेकिन आपको सावधान होने की जरूरत हैं नहीं तो किरिल जैसा हाल आपका भी हो सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed