फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रिज में रखे अंडे ने मचाया भौकाल, मालकिन ने कर डाली एंबूलेंस में कॉल

Tue, 30 Jan 2018 10:04 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
for cracked egg woman calls ambulance service
broken egg
अगर आपके फ्रीज में कभी अंडा टूट जाए आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात आप उसे निकाल फेकेंगे, लेकिन ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने फ्रीज में अंडे के टूट जाने पर एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। यह कोई फर्जी खबर नहीं हैं। ऐसा सच में हुआ है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या है पूरा माजरा...
for cracked egg woman calls ambulance service
egg
नॉटिंघम, ब्रिटेन के ईस्ट मिडलैंड्स एम्बुलेंस सेवा को एक महिला ने 23 जनवरी को फ्रीज में अंडे के टूट जाने पर सलाह के लिए कॉल किया था। महिला से इस बातचीत का उन्होंने रिकॉर्डिंग जारी किया है और कहा है कि, यह इमरजेंसी नंबर इन सब बातों के लिए नहीं है। लोगों को यह जरूर समझना होगा। यह सिर्फ आपातकाल सेवाओं के लिए ही नंबर है। 


 
for cracked egg woman calls ambulance service
egg
रिकॉर्डिंग​ में महिला कह रही हैं, "मेरे फ्रिज में अंडे का एक बॉक्स है, उनमें से एक अंडा टूट गया, इसलिए मैंने बाकी अंडों को बॉक्स के ढक्कन में कर दिया और बॉक्स फ्रिज में रात भर खुल रखा रहा। रिकॉर्डिंग में वह आगे यह सवाल कर रही हैं, "क्या फ्रिज में खुले अंडो का बॉक्स रख सकते हैं?" 

विज्ञापन
विज्ञापन
for cracked egg woman calls ambulance service
call ambulance
रिकॉर्डिंग​ को जारी कर एम्बुलेंस सेवा ने लिखा है, "हाल ही में हमारे इमरजेंसी नंबर 999 पर एक कॉल आई। फोन कॉल महिला की थी। वह फ्रिज में रखे हुए अंडों के टूटने के बारे में बात कर रही थी। यह सेवा केवल आपात स्थिति के लिए है, इसका सही इस्तेमाल करें।"

इस रिकॉर्डिंग को सुनकर कई लोग दंग रह गए। इस रिकॉर्डिंग को 91,000 से अधिक लोगों द्वारा सुना गया है और फेसबुक पर हजारों बार शेयर किया गया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट कर लिखा है, "इस तरह की मूर्खता बहुत घटिया है" एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा,"जब लोग 999 पर कॉल करते हैं और समय बर्बाद करते हैं, तो ऐसे लोगों पर दंड लगा देना चाहिए!"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed