{"_id":"5aa633864f1c1baa758b4f85","slug":"five-most-shocking-couple-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: इन जोड़ों को देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं लोग, यकीन ना आए तो आप भी देख लें","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
PHOTOS: इन जोड़ों को देखकर दांतों तले उंगली दबा लेते हैं लोग, यकीन ना आए तो आप भी देख लें
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको दुनिया की सबसे विचित्र जोड़ियों के बारे में बताएंगे। इन्हें देखकर आपको एक बार के लिए यह लग सकता है कि इनका मेल बिल्कुल भी संभव नहीं हैं लेकिन वास्तव में ये या तो रिलेशनशिप में हैं या ये पति-पत्नी हैं। इन जोड़ो की अपनी ही खास बात है जिनके कारण ये सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें से कोई छोटा है तो कोई लंबा, कोई पतला है तो कोई मोटा, कोई गोरा है तो कोई काला।
demo
1. अमेरिका के रहने वाले 38 साल के स्टीव सिंपसन एक थेरेपिस्ट और मोटीवेशनल वक्ता हैं। स्टीव एक बीमारी के शिकार हैं। इस कारण इनकी हाइट महज 2 फीट 4 इंच ही रह गई। अगर बात करें इनकी पत्नी की तो बता दें कि एरिजोना की रहने वाली 39 वर्षीय मिंग बेहद ही खूबसूरत हैं। इनकी हाइट 4 फीट 11 इंच है।
demo
2. अपने ऑड रिलेशन के चक्कर में फ्लोरिडा का 'काइल जोंस' नामक यह शख्स 'टॉयबॉय' के नाम से मशहूर हो गया है। काइल की उम्र महज 31 साल है जबकि उन्होंने अपनी उम्र से तीन गुना बढ़ी उम्र की महिला से शादी की है जो दुनिया की नजर में बेहद चौंकाने वाली बात है। हालांकि काइल की नजर में उनका यह रिश्ता प्यार पर बरकरार है। काइल ने मारजॉरी मैक कॉल (91) से शादी की है। फिलहाल दोनों का रिश्ता बेहद अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
3. इटली के 65 साल के बिजनेसमैन क्लाडियो ने अपने से आधी उम्र की महिला एलिसा से शादी की। दोनों का रिलेशनशिप बहुत मजबूत बताया जाता है। वैसे इस कपल को देखकर लगता है आज के जमाने में उम्र मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
demo
4. राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव में 83 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र से भी छोटी महिला से शादी रचाई है। इस बुजुर्ग ने 30 वर्ष की महिला से शादी कर सबको चौंका दिया है। इस शादी के पीछे की जो वजह बताई जा रही है वह और भी चौंकाने वाली है। शादी करने वाले बुजुर्ग की चाह है की उसके एक लड़का हो और अपनी संपत्ति के लिए उसे वारिस मिल जाए। इस वजह से उसने 30 वर्षीय लड़की से शादी रचाई है।