{"_id":"5b038b484f1c1bcf408b6dc7","slug":"first-baby-in-twelve-years-born-on-fernando-de-noronha-island-where-births-are-banned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां पति-पत्नी के बच्चा पैदा करने पर लगी है पाबंदी, 12 साल बाद हुआ ऐसा करिश्मा कि चौंके लोग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां पति-पत्नी के बच्चा पैदा करने पर लगी है पाबंदी, 12 साल बाद हुआ ऐसा करिश्मा कि चौंके लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
baby hold mother hand
ब्राजील में एक द्वीप ऐसा है जहां बच्चे पैदा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। बता दें, तकरीबन 12 साल से यहां कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है। इस द्वीप के अजीबो गरीब नियम के बारे में जानकर आपको भी बेहद हैरानी होगी। तो चलिए जानते हैं इस अनोखी जगह के बारे में...
Fernando de Noronha
धरती पर स्वर्ग है ये खूबसूरत आइलैंड
'फर्नेंडो डे नोरोन्हा' नामक इस बीच जैसा नियम दुनिया में आपको शायद ही कहीं ओर देखने को मिले। सबसे अजीब बात यह है कि यहां की आबादी महज 3,000 है, फिर भी ऐसा नियम यहां लागू कर दिया गया है। इसके पीछे एक कहानी छुपी है। दिखने में यह आईलैंड बेपनाह खूबसूरत है। कहते हैं कि यहां समंदर का किनारा जितना सुंदर है, उतना शायद ही कहीं और हो। इस कारण से यह द्वीप यूनेस्को की हेरिटेज साइट में शामिल है। ब्राजील को भी अपने इस द्वीप पर बेहद गर्व है। ब्राजील निवासियों के लिए यह धरती पर स्वर्ग है।

मगर इस द्वीप पर बच्चा पैदा करने पर पाबंदी है। यहां अस्पताल तो है। मगर एक भी मैटर्निटी वॉर्ड नहीं है। इसलिए इस द्वीप पर बच्चा पैदा करने पर पाबंदी है। ब्राजील सरकार ने ही यह नियम लागू कर रखा है। सरकार का कहना है कि अगर किसी को फिर भी बच्चा पैदा करना हो तो इस द्वीप से बाहर जाकर बच्चा पैदा करे। प्रेग्नेंट महिलाओं को द्वीप की जमीन पर डिलिवरी के लिए अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fernando de Noronha
सरकार का कहना है कि ये सिस्टम इस द्वीप की हिफाजत के लिए ही बनाया गया है। दरअसल इस जगह पर समंदर वाले कछुए, डॉल्फिन्स, कई तरह की शार्क्स, वेल्स, दुर्लभ पंक्षी, समंदर के अंदर पाए जाने वाले नाजुक कोरल रीफ्स व चारों ओर फैली बेशुमार हरियाली है। दुनिया में इतनी वैरायटी वाली नैचुरल जगहें शायद ही आपको कहीं ओर देखने को मिलेे। इसलिए सरकार इस अपार प्राकृतिक सम्पदा को सहेज कर रखने के प्रयास कर रही है। सरकार का सोचना है कि यदि यहां जनसंख्या कम रहेगी तो द्वीप को संभाले रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Fernando de Noronha
आबादी को कंट्रोल करने का इंतजाम
ब्राजील की सरकार नहीं चाहती कि इस द्वीप के अस्तित्व पर किसी तरह का खतरा आए। बच्चा पैदा करने पर पाबंदी के चलते लोगों को बाहर जाकर डिलिवरी करवानी पड़ती है जिसमें झंझट होता है। इसीलिए लोग ज्यादातर एक ही बच्चा पैदा करते हैं। लेकिन शनिवार को इस द्वीप पर करीब 12 साल बाद एक बच्ची जन्मी है। बच्ची की मां का कहना है कि उनको मालूम ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं। वह जब बाथरूम गईं तो एकाएक देखा कि बच्ची निकल रही है। बच्ची के पिता को भी कोई आइडिया नहीं था। वो तो जब बच्ची जन्मी, तब दोनों को मालूम चला कि पिछले नौ महीने से वो पेट में थी।