फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक झूठा अरबपति ट्विटर पर कैसे बांट रहा फर्जी ज्ञान, लाखों लोग आ गए झांसे में

Wed, 29 Aug 2018 12:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 29 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Fake account of Multi Billionaire miss guide many people
Warren Buffett

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बीते कुछ दिनों से अरबपति निवेशक और व्यवसायी वॉरेन बफेट के नाम से चल रहा एक ट्विटर अकाउंट काफी लोकप्रिय हो चुका है। लोकप्रियता का आलम ये है इस ट्विटर अकाउंट के पहले ट्वीट को ही तीन लाख से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया। 

Fake account of Multi Billionaire miss guide many people
Warren Buffett

क्या वॉरेन बफेट दे रहे हैं ज्ञान?

ट्विटर पर वॉरेन बफेट के नाम से चल रहे इस ट्विटर अकाउंट ने कुछ ही दिनों में हजारों फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। बीबीसी ने इस ट्विटर अकाउंट को चलाने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन इस अकाउंट ने बीबीसी के सवालों के जवाब नहीं भेजे हैं। हालांकि, इस ट्विटर अकाउंट को दुनिया भर के तमाम राजनेताओं और पत्रकारों ने फॉलो किया और इसके ट्वीट्स को रीट्वीट किया।

लेकिन असल में ये वॉरेन बफेट के नाम पर बना एक फेक अकाउंट है जो कि बीते कुछ दिनों से अपने ट्वीट्स में प्रेरक बातें लिख रहा था। इस अकाउंट पर आने वाले एक ट्वीट में लिखा है कि 'हर तरह की प्रगति आपके कंफर्ट जोन के बाहर होती है।' 

Fake account of Multi Billionaire miss guide many people
Warren Buffett

अगर इस अकाउंट को गौर से देखें तो पहली नजर में ही इस ट्विटर अकाउंट के फर्जी होने की बात पता चल जाएगी। इसके कुछ संकेत ये हैं कि इस ट्विटर अकाउंट में ब्लू टिक नहीं लगा हुआ है। ये बात समझने लायक है कि अगर बफेट जैसी हस्ती ट्विटर पर आएगी तो ट्विटर उन्हें ब्लू टिक क्यों नहीं देगा। इसके अलावा अकाउंट के नाम में वॉरेन बफेट के नाम में गलती है। यही नहीं, इस अकाउंट पर सिर्फ मोटिवेशनल ट्वीट्स हैं जबकि एक असली अकाउंट पर अलग-अलग तरह के ट्वीट्स भी होने चाहिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake account of Multi Billionaire miss guide many people
Warren Buffett

वहीं, अगर वॉरेन बफेट के असली ट्विटर अकाउंट पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि वह काफी कम ट्वीट करते हैं। साल 2015 में उन्होंने एक महिला उद्यमी के बारे में ट्वीट किया था। इंटरनेट की दुनिया में एक बात मील का पत्थर मानी जाती है कि इंटरनेट पर आगे बढने के लिए बेहतरीन सामग्री ही सबसे बडा हथियार है।

वॉरेन बफेट के नाम से चल रहे इस ट्विटर अकाउंट पर जो सामग्री आ रही थी उसके लोकप्रिय होने के पीछे एक वजह ये है कि इन ट्वीट्स में काफी प्रेरक बातें लिखी थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन ट्वीट्स की लोकप्रियता इस समय में सकारात्मक सामग्री को लेकर हमारी जरूरत है। हालांकि, ट्विटर ने इस अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed