{"_id":"598025454f1c1b93778b4733","slug":"everything-about-bizzare-incidents-of-women-hair-being-chopped-off-in-rajasthan-haryana-and-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोटी काटने वाली घटना से जुड़ गई नई 'थ्योरी', बचने के लिए अजीबो-गरीब काम कर रही हैं महिलाएं","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
चोटी काटने वाली घटना से जुड़ गई नई 'थ्योरी', बचने के लिए अजीबो-गरीब काम कर रही हैं महिलाएं
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Women Hair Attack
रात के वक्त महिलाओं के बाल काटे जाने वाली बात सच या अफवाह इसकी जांच जारी है। लेकिन राजस्थान के बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर के बाद हरियाणा के मेवात में भी ऐसी घटनाओं की शिकायत की जा चुकी है। अब इसकी जद में दिल्ली-एनसीआर भी आ चुका है।
Women Hair Attack
साइबर सिटी गुरुग्राम में महिलाओं की चोटी काटने का सिलसिला बढ़ गया है। जिले में शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक छह महिलाओं के साथ चोटी काटने का मामला सामने आया है। इसमें केवल एक महिला ने सेक्टर-5 थाना में शिकायत दी है। उधर, शहर में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं से पुलिस भी परेशान है और पुलिस को किसी असामाजिक तत्वों का हाथ लग रहा है।
Women Hair Attack
- फोटो : Youtube
पिछले दो महीने से महिलाओं के बाल काटने से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। हरियाणा में मेवात क्षेत्र के गांवों से पिछले दो सप्ताह में रहस्यमयी तरीके से महिलाओं की चोटी काटे जाने की कम से कम 15 घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women Hair Attack
पहले लोगों ने कहा कि यह काम एक चुड़ैल कर रही है। दावा किया गया कि जिस भी महिला की चोटी काटी गई उसकी कुछ ही दिनों में मौत हो जाएगी। फिर अफवाह उड़ी कि ऐसी घटनाओं के पीछे किसी विचित्र जीव का हाथ है। लोगों ने कहा कि रात के वक्त जानवर जैसा दिखने वाला इंसान आता है और उनके बाल काटकर ले जाता है। जिस महिला के बाल काटे गए उसके शरीर पर त्रिशूल और सिंदूर का निशान होने का भी दावा किया गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इन घटनाओं के पीछ पाकिस्तान की साजिश तक करार दी। अब इन अफवाहों की कड़ी में नई थ्योरी सामने आई है।
विज्ञापन
Women Hair Attack
लोगों का कहना है कि देवी के रूठने के कारण महिलाओं के साथ ऐसा हो रहा है। इसलिए हवन और पहरेदारी के साथ-साथ महिलाएं घरों के आगे मेहंदी और सिन्दूर के हाथों से छाप लगा रही हैं। गांव के किनारे दीये भी जलाकर रखी जा रही हैं। महिलाओं को खुले बाल या चोटी की बजाय जूड़ा बांधकर रात को सोने की सलाह दी जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि यह असमाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है।