मिस्त्र में गीजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड पर एक कपल ने ऐसी हरकत कर दी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिरामिड में एडवेंचर करना कपल को अब काफी भारी पड़ गया है।
डेनमार्क के एक कपल ने पिरामिड पर चढ़ाई के दौरान अपनी नग्न तस्वीरें खींचवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मिस्त्र प्रशासन का कहना है कि कपल ने सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन किया है।
डेनिश कपल के लगभग तीन मिनट का न्यूड वीडियो यूट्यूब पर डालने के साथ ही वायरल हो गया और प्रशासन ने तुरंत इसका संज्ञान लिया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो करीब 3 मिनट का है और यह सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ ही वायरल हो गया। इस विडियो को लेकर स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने डेनिश कपल के इस काम की काफी आलोचना भी की है।
वीडियो में दंपती के ऊपर चढ़ने का हिस्सा शूट किया गया है और उसके बाद ऊपर पहुंचकर महिला अपने कपड़े उतार देती है। वीडियो में कुछ सेकेंड तक कपल के न्यूड होने का भी दृश्य है। मिस्त्र के एंटीक्वीटीस मंत्रालय का कहना है कि दंपती ने अश्लीलता फैलाने का काम किया है और यह मिस्त्र के सार्वजनिक नैतिकता कानूनों का उल्लंघन है। साथ में ऐतिहासिक धरोहर पिरामिडों के ऊपर चढ़ना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
मिस्त्र के एंटीक्वीटीस मंत्री खालिद अल अनानी ने मामले और वायरल वीडियो की जांच को तुरंत महान्यायवादी को सौंपने का फैसला किया है। मिस्त्र के अहराम ऑनलाइन के मुताबिक यह वीडियो बुधवार को डेनिश फोटोग्राफर एंडरियास ह्वीड ने खुद यूट्यूब पर अपलोड किया है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।