फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे में शख्स ने की ऐसी हरकत, 1280 मिनट तक रोकना पड़ गया पूरे शहर का रेलवे ट्रैफिक

Thu, 10 May 2018 07:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Drunk man causes twenty one hours minutes of delays German railway
drunk man
जर्मनी में एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने नशे की हालत में ऐसी हरकत कर दी कि पूरे शहर को उसका खामियाजा भुगतना पड़ गया। दरअसल, इस शख्स के कारण जर्मन रेलवे को 1280 मिनट तक के लिए रोक दिया गया।   
Drunk man causes twenty one hours minutes of delays German railway
german train
'द गार्जियन' की रिपोर्ट की मानें तो यह घटना जर्मनी के म्यूनिख शहर की है। जानकारी के मुताबिक पिसिंग नामक स्टेशन से म्यूनिख पुलिस को एक अंजान शख्स की आपातकालीन कॉल मिली ।  उसने पुलिस को बताया कि वह किसी ट्रेन के कंटेनर में फंस गया है और उसे वहां से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
Drunk man causes twenty one hours minutes of delays German railway
german railway
बस फिर क्या था, अचानक हड़कंप मच गया। पुलिस ने कॉल के बारे में पता किया तो मालूम पड़ा कि फोन पिसिंग स्टेशन से आया है, इतना मालूम पड़ने के बाद भी पुलिस की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि शख्स की तलाश में उन्हें स्टेशन पर मौजूद बहुत सारी ट्रेनों के कोच को चैक करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk man causes twenty one hours minutes of delays German railway
train
इस दौरान पुलिस को ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से रोकनी पड़ गई। तकरीबन 21 घंटे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा और आखिर में शख्स एक कंटेनर में बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी कि आखिर वह यहां कैसे पहुंचा। उसने बताया कि वह नशे की हालत में यहां आ गया था और पूरी रात इस मालगाड़ी के कंटेनर में ही सोया था। 
विज्ञापन
Drunk man causes twenty one hours minutes of delays German railway
police
जब आंख खुली तो कंटेनर का दरवाजा बंद मिला। यह सुनकर पुलिस भी हैरान थी कि आखिर एक शराबी की वजह से कितनी परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल, 25 वर्षीय इस शख्स को जर्मनी रेलवे में व्यवधान पैदा करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस पर कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि 1,280 मिनट में कुल 37 ट्रेनों की यात्रा रद्द की गई व 21 ट्रेनें देरी से चलाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed