{"_id":"5bceab1fbdec2269695d8fff","slug":"doctors-pluck-eleven-live-worms-in-five-month-baby-eye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 महीने के बच्चे की आंख में मिला कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर भी रह गए सन्न","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
5 महीने के बच्चे की आंख में मिला कुछ ऐसा, देखकर डॉक्टर भी रह गए सन्न
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
baby eye
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा बेहद असहज था, जब उसकी मां का ध्यान उस पर गया। वो लगातार रोए जा रहा था और बार बार अपनी आंखों को मल रहा था। वह ठीक से अपनी आंख तक नहीं खोल पा रहा था। बाद में उसकी मां ने आंख को अपने हाथों से खोलकर देखा तो वह सन्न रह गई। इसके फौरन बाद वह दौड़ते हुए बदहवास हालत में अपने पांच माह के बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां जब डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देखी तो वे भी शॉक्ड रह गए।
baby eye
- फोटो : AsiaWire
दरअसल, चीन में सामने आया मेडिकल का यह बेहद अजीबोगरीब मामला था। परिजनों को तो समझ ही नहीं आ रहा था कि बच्चे को कैसे और क्या हुआ है मगर बाद में डॉक्टर ने साफ कर दिया कि उस पांच महीने के बालक को बड़ी तकलीफ हुई है। मेडिकल चैकअप के बाद पता चला कि पांच महीने के बच्चे की आंख में 11 कीड़े हैं। इसके बाद डॉक्टर ने बड़ी ही सावधानी से बच्चे की सर्जरी कर उन्हें बाहर निकाला। अब सवाल ये उठता है कि बच्चे की आंख में ये कीड़े आए कहां से..?
AsiaWire
परिवार वालों ने डॉक्टर को बताया कि जन्म के वक्त से लेकर अब तक बच्चा एकदम स्वस्थ था फिर अचानक ये कीड़े कहां से आ गए। परिजन डॉक्टरों से जानना चाहते थे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ..?ताकि आगे के लिए बच्चों को सेफ रखा जा सके। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जो बात बताई वह सुनकर तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
baby eye
- फोटो : AsiaWire
जी हां, जिन डॉक्टरों ने बच्चे का निरीक्षण किया था उन्होंने बताया कि दांग डोंग नामक इस बच्चे को नेमाटोड संक्रमण हुआ है जो आंखों की सतह पर और पलक के अंदर फैला है। इससे उसे आखों में तेज खुजली होने लगती है। इस संक्रमण के दौरान आंखों में कीड़े पैदा हो जाते हैं। डॉक्टरों ने बताया कि इंसानों में यह बीमारी नहीं पाई जाती। हां ये बीमारी जानवरों में फैलती है। उन्होंने बताया कि ऐसा बिलकुल हो सकता है कि बच्चे को यह बीमारी आपके कुत्ते से हुई हो।
विज्ञापन
baby eye
फिलहाल बच्चे की सर्जरी कर उसकी आंखे से 11 जिंदा कीड़े निकाले जा चुके हैं। अब उसे आराम है। बीते 17 अक्टूबर को इस ऑपरेशन की एक वीडियो भी फिल्माई गई थी जो डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर शेयर की। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। डॉक्टर बताते हैं कि तकरबीन 100 साल पहले चीन में पहली बार एक परजीवी नेमाटोड खोजा गया था, जिससे यह बीमारी फैली थी। इसलिए इसे नेमाटोड संक्रमण नाम दे दिया गया।
देखें वीडियो...
देखें वीडियो...