फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 लीटर में कितना माइलेज देता है हवाई जहाज, जानते हैं आप ?

Tue, 20 Feb 2018 09:48 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Feb 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Do you know the Mileage of a airplane in one liter oil
DEMO
क्या आप जानते हैं एक हवाई जहाज कितना माइलेज देता है..? अगर आपके पास इसका जवाब नहीं है और आप इस बारे में जानने के इच्छुक हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर...



 
Do you know the Mileage of a airplane in one liter oil
DEMO
दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग मिल जाएंगे जो आज तक हवाई जहाज में नहीं बैठे होंगे। ऐसे में उनके लिए यह जानना तो बहुत दूर की बात होगी कि हवाई जहाज एक किलोमीटर चलने में कितना इंधन इस्तेमाल करता है।

इस बारे में तो वह लोग भी शायद ही जानते हो जो हवाई यात्रा कर चुके होंगे। दरअसल, ऐसे सवाल आम लोगों के जहन में कम ही उठते हैं। इसलिए इस सवाल का जवाब कम ही लोग जानते हैं। अगर आप भी नहीं जानते तो पढ़िए अमर उजाला डॉटकॉम की यह रिपोर्ट...
Do you know the Mileage of a airplane in one liter oil
DEMO
भारी भरकम हवाई जहाज एक किलोमीटर चलने में कितना इंधन इस्तेमाल करता है, इसका जवाब जानकर आपको जरूर हैरानी होगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हवाई जहाज प्रति सेकेंड में लगभग 4 लीटर ईंधन खर्च करते हैं। बात करें तो बोइंग 747 की तो यह 1 मिनट की यात्रा के दोरान 240 लीटर इंधन खर्च कर देता है।

चौंक गए न... क्योंकि आपने अभी तक मोटरसाइकिल या कार के माइलेज की ही बात सुनी होगी। इसमें आपको 1 लिटर में 30 से 80 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Do you know the Mileage of a airplane in one liter oil
DEMO
एक रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 747 के जैसे विमान 1 लीटर में कितना चलता है तो इसका जवाब होगा 0.8 किलोमीटर जो सुनने में बहुत कम लगता है। यह विमान 12 घंटो के सफर के दौरान 172,800 लीटर का इंधन खर्च करता है।

वहीं एक बोइंग की वेब साइट के आंकड़े बताते हैं कि बोइंग 747 विमान मे 1 गैलन ईंधन (लगभग 4 लीटर) प्रत्येक सेकेंड में होता है। इस विमान में 10-घंटे की उड़ान के दौरान, यह 36,000 गैलन (150,000 लीटर) ईंधन का इस्तेमाल सकता है। बोइंग 747 प्लेन में लगभग 5 गैलन ईंधन प्रति मील (12 लीटर प्रति किलोमीटर) जलता है।

अगर बोइंग 747 एक किलोमीटर में 12 लीटर इंधन खर्च करता है, तो इसका मतलब है की ये 500 यात्रियों को 12 लीटर इंधन में लगभग 1 किलोमीटर का सफर कराती है। इसके मुताबित ये विमान एक किलोमीटर में प्रतिव्यक्ति पर सिर्फ 0.024 लीटर इंधन ही खर्च करता है।
विज्ञापन
Do you know the Mileage of a airplane in one liter oil
DEMO
अनुमान लगाया जाए तो बोइंग 747 अपने 100 किलोमीटर के सफर के दौरान प्रतिव्यक्ति पर 2.4 लीटर इंधन ही खर्च कर रहा है। ये तो आपकी कार से भी कम है। एक कार लगभग 100 किलोमीटर में 4 लीटर इंधन खर्च करती है। अगर कार में 4 व्यक्ति सफर कर रहे हैं तो कार बेहतर है लेकिन एक व्यक्ति कार में सफर कर रहा है तो बोइंग 747 कार से भी बेहतर है। 

फिर इसमें स्पीड भी के भी फायदें जुड़ जाते हैं। अब आप इस तुलना से आसानी से समझ सकते हैं कि कार ज्यादा फायदेमंद हैं या हवाई जहाज। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed