फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ, पति को शादी के 5 घंटे बाद ही देना पड़ गया तलाक

Sat, 27 Jan 2018 10:45 AM IST
इमरान अली, अमर उजाला
इमरान अली, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
Divorce after five hours of marriage
demo
बड़े अरमानों से दुल्हन ने अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई थी। दूल्हा-दुल्हन के ‘कबूल है’ कहते ही मुबारकबाद का दौर शुरू तो हुआ, लेकिन चंद घंटों में ही पंडाल में तलाक का सन्नाटा पसर गया। जूता चुराई में एक हजार रुपये मांगने की जरा सी बात पर ऐसा विवाद हुआ, जो बसने से पहले ही गृहस्थी को उजाड़कर ही खत्म हुआ। सभी को अपनी मूंछें नीची न होने की परवाह थी, लेकिन तलाक के शोर में किसी को दुल्हन के सपने चकनाचूर होने की आवाज तक नहीं आई। 


 
Divorce after five hours of marriage
demo
गढ़ के एक मोहल्ले के युवक की बारात मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां बारातियों की खूब आवभगत की गई। निकाह के बाद विदाई से पहले सलामी (मिलाई) की रस्म होने लगी। विदाई से ऐन पहले जूता चुराई की रस्म शुरू हो गई। जूते चुराने वाली दुल्हन की बहनों और सहेलियों ने दूल्हे से जूते लौटाने के एवज में एक हजार रुपये मांगे। तभी दूल्हे के एक परिजन ने कहा कि एक तो इतना कम दहेज दिया है, ऊपर से एक हजार रुपये मांग रही हो। इतने रुपये नहीं दिए जाएंगे। 

 
Divorce after five hours of marriage
demo
इस बात पर वहां मौजूद दुल्हन के जीजा ने कड़ा एतराज जताया, तो दूल्हे के साथ मौजूद कुछ युवकों ने जीजा से अभद्रता करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से साफ इंकार कर दिया। लड़का पक्ष ने तेवर दिखाए, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़की वालों ने दूल्हा, उसके परिजन और रिश्तेदारों समेत दर्जनों बारातियों को चौपाल पर बंधक बना लिया। गांव के प्रधान समेत गणमान्य लोगों को भी बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Divorce after five hours of marriage
demo
कई घंटे तक दोनों पक्षों में वार्ता का दौर चला, लेकिन बिगड़ी बात बन नहीं पाई। निकाह के करीब पांच घंटे बाद देर रात एक बजे शरिया कानून के तहत दोनों का तलाक करा दिया गया। सगाई और शादी के दौरान हुए खाने आदि पर हुए खर्चे की 2.52 लाख रुपये की रकम भी दूल्हा पक्ष को अदा करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन
Divorce after five hours of marriage
demo
शहर काजी मौलाना हाजी सैयद कसीमुद्दीन का कहना है कि अगर विदाई से पहले लड़की का तलाक हो गया है, तो फिर उसे शरई कानून के तहत इद्दत नहीं करनी होगी। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, सीएस यादव और चौधरी अमरपाल सिंह का कहना है कि हाल ही में तीन तलाक के खिलाफ कानून बना है। अगर विशेष परिस्थिति में आपसी सहमति से तलाक होता है और महिला इस संबंध में शिकायत नहीं करती है तो फिर कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed