फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब बच्चे पापा की छाती से भी पी सकेंगे दूध, साइंस ने तैयार किया है ऐसा फॉर्मूला 

Sat, 27 Oct 2018 03:29 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Dads may soon be able to breastfeed their newborn babies, with 'chestfeeding kit'
- फोटो : social media

बच्चे को जन्म देने के बाद जैसे मां स्तनपान कराकर मातृत्व का अदुभुत अहसास करती है वैसे ही अब पुरुष भी बच्चे को स्तनपान कराने का सुखद अहसास कर सकेंगे। जल्द ही ऐसी किट आने वाली है, जिसे लेने के बाद पुरुषों की छाती भी दूध से भर जाएगी और वे बच्चे को स्तनपान करा सकेंगे। ये कुछ और नहीं, हॉर्मोन किट है, जिसे लेने के बाद पुरुष के शरीर में बदलाव होंगे और वे स्तनपान कराने लायक बन जाएंगे।

Dads may soon be able to breastfeed their newborn babies, with 'chestfeeding kit'
- फोटो : social media

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के कुछ छात्रों ने मिलकर ऐसी मशीन बनाई है जिसके द्वारा पिता भी अपने बच्चे को सीने से लगाकर स्तनपान करा सकेंगे। इस दवा का नाम डॉम्पेरिडॉन रखा गया है। रिसर्च करने वाले छात्रों का कहना है कि इस हॉर्मोन किट से पुरुष के शरीर में प्रोजेस्टिन हॉर्मोन बढ़ जाएगा। इसी हॉर्मोन की वजह से महिलाओं के स्तनों में दूध बनता है। दरअसल हार्मोन ट्रीटमेंट में प्रोलेक्टिन एक्टिव हो जाता है जिसके कारण कोई भी बच्चे को दूध पिला सकता है।

Dads may soon be able to breastfeed their newborn babies, with 'chestfeeding kit'
- फोटो : social media

इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही छात्र मैरियन क्लैरी का कहना है कि उन्होंने इसका नाम चेस्टफीडिंग किट रखा है। इस किट के साथ पुरुषों को महिलाओं के हार्मोन प्रोजेस्ट्रेरोन और डोम्परडोन दिए जाएंगे, जिससे पुरुषों में भी महिलाओं की तरह ब्रेस्टफीडिंग मिल्क बनने लगेगा। इसके बाद एक मशीन उनके चेस्ट पर फिट की जाएगी जिससे वह बच्चे को स्तनपान करा सकेंगे। दवा को पुरुषों के शरीर में तभी दिया जाएगा, जब उसकी पत्नी गर्भधारण करेगी ताकि बच्चा पैदा होने के बाद ही पुरुष उसे स्तनपान करा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dads may soon be able to breastfeed their newborn babies, with 'chestfeeding kit'
- फोटो : social media

रिसर्च छात्रों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में कुछ साइड इफेक्ट्स भी शामिल हैं, जो पुरुषों को बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे। दरअसल, हार्मोन्स के जरिए जब पुरुषों में ब्रेस्ट मिल्क उत्पन्न किया जाएगा, उस दौरान प्रोजेस्टेरोन की वजह से उनके वक्ष स्थल में उभार आ सकता है। ये तबतक रह सकता है, जबतक वो इस हार्मोन को लेते रहेंगे। ये साइड इफेक्ट इस परीक्षण में बड़ी समस्या हो सकता है। हालांकि, इस दवा को लेने के बाद पुरुषों के स्तन बड़े हो जाएंगे और उन्हें ब्रा पहनने की भी जरूरत होगी। 



 
विज्ञापन
Dads may soon be able to breastfeed their newborn babies, with 'chestfeeding kit'
- फोटो : social media

इससे पहले अमेरिका में एक पिता ने अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करके दुनिया को चौंका दिया था। दरअसल, विस्कोन्सिन में कपल मैक्समिलन और उनकी पत्नी न्यूब्यूर के यहां बेटी का जन्म हुआ था। मां न्यूब्यूर को अपने नवजात को दूध पिलाने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद न्यूब्यूर के पति मैक्समिलन ने सप्लीमेंटल नर्सिंग मेथड के जरिए बेटी को दूध पिलाया। उस समय सोशल मीडिया पर पिता के ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए फोटो को काफी लोगों ने शेयर किया था और तस्वीर ने दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed