फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सच्ची मोहब्बत की ये दास्तां हैरान करने वाली, 50 साल बाद इनके प्यार को मिला नया जन्म

Wed, 11 Apr 2018 07:39 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
Couple to remarry each other after 50 years of their divorce
couple

ये अलफाज तो सभी को याद होंगे... 'अगर मोहब्बत सच्ची हो तो पूरी कायनात आपको उनसे मिलाने में लग जाती है।' इस पर लोग यकीन भी करते हैं तभी तो यह कहावत बनी है। दरअसल, अमेरिका में एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक कपल जो पचास साल पहले एक-दूजे से तलाक लेकर अलग हो गया था एक बार फिर से एक-दूजे से शादी करने जा रहा है। चलिए बताते हैं आपको इस कपल की इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी...

Couple to remarry each other after 50 years of their divorce
couple remarry
ये बात है उन दिनों की जब 'हैरॉल्ड हॉलैंड' और 'लिलियन बार्न्स' टीनएज उम्र में एक दूसरे से मिले थे। दोनों की मुलाकात अमेरिका के केंटकी इलाके में हुई थी। हैरॉल्ड और लिलियन पहली नजर में एक दूजे को दिल दे बैठे। दोनों के इश्क की गाड़ी ने जल्द ही पटरी पकड़ ली और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन 12 साल साथ में रहने के बाद दोनों के बीच 1968 में तलाक हो गया। लेकिन इनकी मोहब्बत एक-दूसरे के लिए कभी कम नहीं हुई। दोनों अलग होकर भी एक-दूजे के बारे में ही सोचते। इनकी यही मोहब्बत दोनों को एक बार फिर से करीब ले आई। अब एक बार फिर से 50 साल बाद कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 
Couple to remarry each other after 50 years of their divorce
couple remarry
83 साल के हैरॉल्ड और 78 साल की लिलियन बार्न्स 14 अप्रैल को एक बार फिर से एक-दूजे के हो जाएंगे। यह जोड़ा पहली बार 1955 में शादी के बंधन में बंधा था। इन दोनों के पांच बच्चे भी हैं। हैरॉल्ड कहते हैं कि भले ही हमारी शादी टूट गई थी, लेकिन हम दोनों के एक दोस्ती बरकरार रही। वे कहते हैं कि, वह आश्चर्यचकित हैं कि उनकी दुल्हन ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। हैरॉल्ड हॉलैंड और लिलियन बार्न्स एक दूसरे से टीनएज उम्र में अमेरिका के केंटकी इलाके में मिले थे। हैरॉल्ड और लिलियन पहली नजर में एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। 12 साल साथ में रहने के बाद दोनों के बीच 1968 में तलाक हो गया। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि यह कपल एक बार फिर से 50 साल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Couple to remarry each other after 50 years of their divorce
the couple
एक रिपोर्ट की मानें तो 83 साल के हैरॉल्ड और 78 साल की लिलियन बार्न्स 14 अप्रैल को एक बार फिर से एक-दूजे के हो जाएंगे। गौरतलब हो यह जोड़ा पहली बार 1955 में शादी के बंधन में बंधा था। इन दोनों के पांच बच्चे भी हैं। हैरॉल्ड कहते हैं कि भले ही हमारी शादी टूट गई थी, लेकिन हम दोनों के बीच हमेशा एक दोस्ती बरकरार रही। हैरॉल्ड बताते हैं कि, मेरे काम की वजह से मैं अपने परिवार से दूर रहता था और इसी कारण मेरी शादी टूटी थी। यह पूरी तरह से मेरी गलती थी। हैरॉल्ड बताते हैं कि, मैं सोचता था कि जब हमारा तलाक हुआ, इसके बाद वह मुझे देखना भी नहीं चाहेगी। हम लंबे समय बाद एक-दूसरे से फिर से मिले हैं। हैरॉल्ड कहते हैं कि पहले प्यार को भूल पाना बेहद मुश्किल होता है। वह पचास सालों में बिलकुल भी नहीं बदली है।
 
विज्ञापन
Couple to remarry each other after 50 years of their divorce
the couple
वह काले बालों और भूरी आंखों वाली बहुत ही सुंदर लड़की है। हां अब उसके बाल सफेद हो गए हैं और मेरे भी। बता दें एक दूसरे से अलग होने के बाद दोनों ने दूसरी शादी कर ली थी लेकिन दोनों के पार्टनर की साल 2015 में मौत हो गई। वह कहते हैं कि उसकी फैमिली बहुत ही बड़ी है। उनके 10 बच्चे हैं, 20 से अधिक पोते-पोतियां है और तीस से ज्यादा परपोते-परपोतियां हैं। वह कई बार बच्चों की गिनती तक भूल जाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed