मुख्यतौर पर कंडोम का इस्तेमाल सुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने और अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए किया जाता है। अमेरिका के देश क्यूबा में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इसका इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं, यहां कंडोम का प्रयोग ऐसे-ऐसे काम में किया जाता है जिसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते...
{"_id":"5b9370d6867a557eb16752a6","slug":"condoms-for-female-different-ways-cuba-people-use-this-contraceptive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा देश जहां महिलाएं करती हैं कंडोम का इस्तेमाल, सरकार भी देती है भारी छूट","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
एक ऐसा देश जहां महिलाएं करती हैं कंडोम का इस्तेमाल, सरकार भी देती है भारी छूट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:25 PM IST
condom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
condom wine making
वाइन बनाने के लिए
कंडोम ना सिर्फ मजबूत होते हैं बल्कि उन्हें स्ट्रेच करना भी आसान है। यही वजह है कि कई औद्योगिक काम में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। Orestes Estevez नाम की कंपनी में कंडोम को फुलाकर उसमें अंगूर का रस भरा जाता है। जब फर्मेन्टेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो गैस का रिसाव होता है और थैला फट जाता है। इस तरह कंडोम में वाइन तैयार करने की प्रक्रिया पूरी होती है।
condom Fishing
मछली पकड़ने के लिए
क्यूबा के लोग मछली पकड़ने के लिए भी कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। कंडोम को गुब्बारे जितना फुलाकर लोग उसके धागे से हुक और उसके साथ छोटी सी जाली बांध देते हैं। इस तरह कई कंडोम्स को एक साथ बांधकर लड़ी बनाई जाती है जिसे मछुआरे पानी में छोड़ देते हैं। हल्का होने की वजह से ये दूर तक आसानी से बहकर चले जाते हैं। जैसे ही इनमें मछलियां फंसती हैं, रस्सी खींचकर उन्हें बाहर निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन
condom hairband
हेयरबैंड
यह बात जानकर हैरानी जरूर होगी, मगर क्यूबा की राजधानी हवाना में महिलाएं बाल बांधने के लिए हेयरबैंड के रूप में भी कंडोम का इस्तेमाल करती हैं।
कंडोम
क्यूबा के लोग क्यों करते हैं कंडोम का ऐसा इस्तेमाल?
दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा में सालों तक मूलभूत चीजों की कमी थी। इस वजह से लोगों ने सभी काम के विकल्प तलाशने शुरू किए। यही नहीं, क्यूबा की सरकार कंडोम पर अनुदान भी देती है जिसकी वजह से लोग इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों में करते हैं।
दरअसल, अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा में सालों तक मूलभूत चीजों की कमी थी। इस वजह से लोगों ने सभी काम के विकल्प तलाशने शुरू किए। यही नहीं, क्यूबा की सरकार कंडोम पर अनुदान भी देती है जिसकी वजह से लोग इसका इस्तेमाल अलग-अलग कामों में करते हैं।