दवाई के पर्चे पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई लिखावट के लिए तो हर किसी का यही कहना होता है कि 'क्या लिखा है कुछ समझ नहीं आ रहा है' या फिर 'कितनी खराब लिखावट है डॉक्टर की'। डॉक्टर्स कई बार शॉर्टकट में भी पर्चे पर लिख देते हैं।
जानना जरूरी है, डॉक्टर के लिखे दवा के पर्चे में इस्तेमाल होने वाले ये 'सीक्रेट कोड' का मतलब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल डॉक्टर की लिखावट में छुपे होते हैं कई राज। दवाओं की पर्ची में डॉक्टर कुछ कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं, जो हर आदमी को पता नहीं होता है। आज हम आपको बताते है कि आखिर क्या लिखते है डॉक्टर पर्ची पर।
SOS- डॉक्टर जब नर्चे पर एसओएस लिखे तो इसका मतलब होता है कि दवा तका सेवन तब ही किया जाए जब किसी तरह की इमरजेंसी हो। जैसे ज्यादा दर्द हो रहा हो या दिक्कत ज्यादा महसूस हो रही हो।
AC= भोजन से पहले, PC= भोजन के बाद, BID= दिन में दो बार, TID= दिन में तीन बार और PO का मतलब है कि दवा को किसी इंजेक्शन या अन्य तरीके से नहीं लेना है। उसको मुंह से ही लेना है।
अगर डॉक्टर ने पर्चे पर bd/bds लिखा है तो इसका मतलब होती है कि दवा को दो ही बार लेना है। वहीं अगर TDS लिखा है तो इसका तमलब है कि दवा तीन बार लेनी है और अगर QTDS लिखा है ताक दवा को दिन में चार बार लेना होता है। QID= दिन में चार बार, OD= दिन में एक बार, BT= सोते समय, BBF= नाश्ते से पहले