{"_id":"596de9574f1c1b60498b45bc","slug":"chinese-man-dresses-like-girl-since-20-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल से लड़की बनकर रह रहा है यह शख्स, लोगों कर रहे हैं तारीफ","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
20 साल से लड़की बनकर रह रहा है यह शख्स, लोगों कर रहे हैं तारीफ
Tue, 18 Jul 2017 04:27 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Tue, 18 Jul 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Man dresses like girl
- फोटो : Pear Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बेटा ऐसा है जो मां की लाश सड़क पर फेंक भाग गया, वहीं, दूसरी तरफ एक चिराग ऐसा भी है जो मां की खुशी के लिए दुनियाभर में मजाक बनने के लिए भी तैयार हो गया। चीन में एक 50 वर्षीय आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह आदमी पिछले 20 सालों से महिला के रूप में रह रहा है।
2 of 5
Man dresses like girl
- फोटो : Pear Video
चीन के गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन इलाके में रहने वाले इस आदमी का कहना है कि बहन की मौत के बाद मां की बिगड़ती मानसिक हालत को सुधारने के लिए उसने यह कदम उठाया। बहन के कपड़ों में देखकर उसकी मां को लगा कि उनकी बेटी लौट आई है। मां के चेहरे पर दोबारा खुशी देखने के बाद उसने हमेशा महिला के रूप में रहने का ही फैसला कर लिया। वह बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने कभी पुरूषों के कपड़े पहने ही नहीं, लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं उन्हें इस बात से फर्क़ नहीं पड़ता।
3 of 5
Man dresses like girl
- फोटो : Pear Video
पियर वीडियो नाम की कंपनी के इस वीडियो को सोशल मीडिया वीबो पर 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इसे कई दूसरे न्यूज़ पोर्टल पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। सोशल नेटवर्क साइट वीबो पर हज़ारों की संख्या में लोग इस वीडियो को #HePosedAsHisDeadSisterFor20Years# हैशटेग के साथ शेयर कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Man dresses like girl
- फोटो : SINA WEIBO
एक यूजर ने कमेंट किया है, 'एक आदमी जो अपनी मां की खुशी के लिए 20 साल से लड़की बनकर रहा है, हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए'। एक अन्य कमेंट में कहा गया है कि 'यह आदमी महिला के रूप में सुंदर दिख रहा है'। दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कहीं यह आदमी अपनी लैंगिकता को छिपाने के लिए मां के दुख का सहारा तो नहीं ले रहा।
विज्ञापन
5 of 5
वीडियो में देखे कैसे लड़की बनकर अपनी मां का ख्याल रखता है यह शख्स
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।