फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाई जा रही खास शैम्पेन, जीरो ग्रेविटी में भी ले सकेंगे इसका मजा

Fri, 14 Sep 2018 08:21 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Champagne for space tourist High tech bottle gets test flight
de
जीरो ग्रेविटी यानी अंतरिक्ष में भी अब शैंम्पेन का मजा लिया जा सकेगा। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे संभव है। दरअसल, अंतरिक्ष में कोई भी तरल पदार्थ बुलबुले बनकर उड़ने लगता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द अब अापको ऐसी शैम्पेन देखने को मिल सकती है जिसे अंतरिक्ष में भी आराम से पी सकेंगे। कहने का आशय है कि यह शैम्पेन बुलबुला बनकर अंतरिक्ष में नहीं उड़ेगी। 
Champagne for space tourist High tech bottle gets test flight
a
दरअसल, इसके पीछे काम करेगी एक खास तरह की बोतल जिसे तैयार कर रहे हैं फ्रांसीसी इंटीरियर डिजाइनर ओक्टेव डि गौले। द मम शैम्पेन हाउस की टीम उनके साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रही है। लेकिन बताना चाहेंगे कि यह शैम्पेन अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए बनाई जा रही है। 

 
Champagne for space tourist High tech bottle gets test flight
a
यह राज की बात उस वक्त सामने आई जब अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाई जाने वाली इस शैम्पेन के प्रमोशनल प्रोग्राम में दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट पहुंचे। वे इस शैम्पेन के प्रमोशन को यहां पहुंचे थे। ओलिंपिक खेलों में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले उसेन बोल्ट ने बुधवार को शैम्पेन के प्रमोशन के लिए जीरो ग्रैविटी फ्लाइट में पहले दौड़ लगाई। उसके बाद बोल्ट ने प्रोग्राम की तस्वीरें ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Champagne for space tourist High tech bottle gets test flight
de
फिलहाल, ये जानना बड़ा रोचक है कि शैम्पेन में क्या खास है। अंतरिक्ष के लिए तैयार की जा रही इस शैम्पेन में जो खास बात रहने वाली है वो है इसकी बोतल। सारा खेल इसी का है। इस बोतल में ऐसी तकनीक को जोड़ा जाएगा जिससे कि बोतल से निकली शैम्पेन बुलबुले बनकर स्पेस में नहीं उड़ेगी और पर्यटक इसे आराम से पी सकेंगे। 
विज्ञापन
Champagne for space tourist High tech bottle gets test flight
de
यह अपने तरल रूप में ही रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह शैम्पेन भविष्य में अंतरिक्ष में जाने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। हालांकि अंतरिक्ष जाने वाले एस्ट्रोनोट को यह शैम्पेन पीने की मनाही होगी। अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रेविटी में भी इसका आनंद उठा सकेंगे। इस बोतल का यह फायदा होगा कि शैम्पेन बुलबुलों में तब्दील नहीं होगी। इस बोतल का नाम 'Zero-G bottle' बताया जा रहा है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed