अमूमन ऐसा होता है कि खूबसूरती की वजह से काम आसानी से हो जाते हैं लेकिन यह सुनने में अजीब लगता है कि किसी की खूबसूरती ही उसके लिए मुश्किल का सबब बन जाए। कंबोडियन एक्ट्रेस के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। जिसकी वजह से वह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
2 of 6
Cambodian actress Denny Kwan
24 साल की इस कंबोडियन कलाकार का नाम डेनी नॉन है। इस एक्ट्रेस पर कंबोडिया की सरकार ने एक साल का बैन लगा दिया है। सरकार के मुताबिक नॉन जरूरत से ज्यादा खूबसूरत हैं इसलिए उन्हें बैन किया जा रहा है।
3 of 6
Cambodian actress Denny Kwan
संस्कृति और कला मंत्रालय, कंबोडिया का कहना है कि डेनी की तस्वीरें आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। जिसकी वजह से उनके खिलाफ यह कड़ा कदम उठाना पड़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेनी नॉन के फेसबुक पेज पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
4 of 6
Cambodian actress Denny Kwan
खुद पर बैन लगाए जाने के फैसले पर कंबोडियन कलाकार का कहना है कि मैं ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हूं जिसकी वजह से मुझे बैन किया जाए। देश की दूसरी महिला कलाकारों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कई सारी एक्ट्रेसज ऐसी हैं जो शूटिंग के दौरान उकसाने वाले पोज देती हैं, पर्दे पर बेझिझक किस सीन करती हैं। उन पर इस तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई।
5 of 6
Cambodian actress Denny Kwan
उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले के बाद अब मैं किसी भी ऐसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करूंगी, जिसमें मैं सेक्सी दिखूं। उन्होंने कहा कि सेक्सी नहीं दिखना मेरे लिए मुश्किल है क्योंकि मैं कुदरती खूबसूरत हूं।