फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलती से भी अपनी बहन को इस जगह न ले जाएं, हो जाएगी शादी, बन जायेगी आपकी पत्नी

Thu, 24 May 2018 08:06 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
brother and sister become husband wife in this mysterious place of uttar pradesh
couple

भारत का लगभग हर इलाका रहस्य से भरा हुआ है जहां आपको हर जगह का कुछ न कुछ रहस्य देखने को मिलता है। ऐसे ही एक रहस्य के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जो की बहुत ही अजीबोगरीब है। यह रहस्य उत्तर प्रदेश की एक मीनार का है जिसे लंका मीनार के नाम से जाना जाता है। अजीब बात यह है कि इस मीनार को देखने के लिए आप अपनी बहन या भाई के साथ नहीं जा सकते क्योंकि इस मीनार में भाई-बहन का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।

brother and sister become husband wife in this mysterious place of uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित इस मीनार की ऊंचाई करीब 210 मीटर है। आपको बता दें कि इस मीनार को बनाने के लिए रेती, सीमेंट और पत्थर का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि उड़द की दाल, शंख, सीप व कोड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इस मीनार को देश की सबसे ऊंची मीनारों में गिना जाता है। 

brother and sister become husband wife in this mysterious place of uttar pradesh

इस मीनार के पास 100 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 65 फुट ऊंची मेघनाथ की मूर्ति बनी है। इस मीनार की खूबी यह है कि इसमें न केवल रावण का बल्कि पूरे परिवार का चित्रण मिलता है। हिंदू पुराणों के अनुसार अगर लड़का लड़की सात फेरे लेते हैं तो वह विवाह के बंधन में बंध जाते हैं। इसी कारण इस मीनार में भाई बहन का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
brother and sister become husband wife in this mysterious place of uttar pradesh

दरअसल इस मीनार की छत तक पहुंचने के लिए एक घुमावदार रास्ता है। इस घुमावदार रास्ते को पूरा करते करते पूरे सात फेरे हो जाते हैं जो कि भाई बहन के रिश्ते के लिए चिंता का विषय है। यही कारण है कि किसी भी भाई को अपनी बहन के साथ गलती से भी इस जगह पर नहीं जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed