मध्य प्रदेश के भोपाल के शिवाजी नगर इलाके में एक शख्स ने किसी दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर अपने आपको गोली मार ली। दरअसल जल संसाधन विभाग के एक अफसर के घर में घुसकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने खुद को गोली मार ली। कहानी कुछ ऐसी है कि उस अफसर की बेटी और वह युवक पिछले 12 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।
पहले प्रेमी ने फेसबुक पर लिखी मोहब्बत की दास्तां, फिर प्रेमिका के घर पर दिखाया 'जानलेवा इश्क'
युवक शादी की बात करने के लिए ही उस युवती के घर पहुंचा था। इस दौरान सबके बीच विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका के पिता ने कहा कि मर के दिखाओ तो उसने खुद को गोली मार ली। प्रेमी युवक भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो का पदाधिकारी है। वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के पिता तैयार नहीं थे।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात अतुल लोखंडे नामक युवक शादी की बात करने प्रेमिका के भोपाल में शिवाजी नगर स्थित घर पहुंचा। वहां युवती के पिता से कहासुनी हुई। लड़की के पिता ने उससे कहा कि तुम मरके दिखाओ, अगर जिंदा बच गए तो दोनों की शादी कर देंगे।
बताते हैं कि युवक ने तुरंत देशी कट्टे से कनपटी में गोली मार ली। उसे लड़की के घर वाले ही अस्पताल लेकर गए, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके युवती के साथ पिछले 12 साल से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के पिता राजी नहीं हो रहे थे।
बता दें इस घटना से ठीक पहले उस युवक ने फेसबुक पर अपनी चाहत यानि उस लड़की के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बड़ी पोस्ट भी लिखी। पोस्ट को देखकर साफ लगता है कि वह युवक उस लड़की से शादी करना चाहता था और इसी के चलते उसके घर पहुंचा था।
युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में लोगों का कहना है कि 27 वर्षीय अतुल लोखंडे भाजयुमो का भोपाल के अरेरा मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना की रात को युवक अपने मामा के साथ कार से उस युवती के घर पहुंचा। यहां उसने दरवाजे पर ही उसके पिता से शादी को लेकर बात की। इस दौरान लड़की भी उसके सामने मौजूद थी। बातचीत के दौरान विवाद हो गया और युवती के पिता ने लड़के के सामने ऐसी शर्त रख दी। यह सुनते ही युवक से रहा नहीं गया और उसने अपने आप को गोली मार दी।
लोगों का कहना है कि युवती के पिता ने उस लड़के को अपनी बेटी के साथ घूमते हुए कई बार देखा था। उसके बाद ही युवती पर उस लड़के से मिलने की पाबंदी लगा दी गई। फिर क्या था युवक ने खुद लड़की के पिता से मिलने का मन बनाया और फिर यह घटना घट गई।