फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले प्रेमी ने फेसबुक पर लिखी मोहब्बत की दास्तां, फिर प्रेमिका के घर पर दिखाया 'जानलेवा इश्क'

Wed, 04 Jul 2018 07:51 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
boyfriend shot himself in front of his girlfriend and wrote a facebook post

मध्य प्रदेश के भोपाल के शिवाजी नगर इलाके में एक शख्स ने किसी दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर अपने आपको गोली मार ली। दरअसल जल संसाधन विभाग के एक अफसर के घर में घुसकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता ने खुद को गोली मार ली। कहानी कुछ ऐसी है कि उस अफसर की बेटी और वह युवक पिछले 12 साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन युवती के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। 

boyfriend shot himself in front of his girlfriend and wrote a facebook post

युवक शादी की बात करने के लिए ही उस युवती के घर पहुंचा था। इस दौरान सबके बीच विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका के पिता ने कहा कि मर के दिखाओ तो उसने खुद को गोली मार ली। प्रेमी युवक भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो का पदाधिकारी है। वह शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के पिता तैयार नहीं थे।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात अतुल लोखंडे नामक युवक शादी की बात करने प्रेमिका के भोपाल में शिवाजी नगर स्थित घर पहुंचा। वहां युवती के पिता से कहासुनी हुई। लड़की के पिता ने उससे कहा कि तुम मरके दिखाओ, अगर जिंदा बच गए तो दोनों की शादी कर देंगे।

boyfriend shot himself in front of his girlfriend and wrote a facebook post

बताते हैं कि युवक ने तुरंत देशी कट्टे से कनपटी में गोली मार ली। उसे लड़की के घर वाले ही अस्पताल लेकर गए, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके युवती के साथ पिछले 12 साल से संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के पिता राजी नहीं हो रहे थे।

बता दें इस घटना से ठीक पहले उस युवक ने फेसबुक पर अपनी चाहत यानि उस लड़की के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी बड़ी पोस्ट भी लिखी। पोस्ट को देखकर साफ लगता है कि वह युवक उस लड़की से शादी करना चाहता था और इसी के चलते उसके घर पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend shot himself in front of his girlfriend and wrote a facebook post
gun

युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बारे में लोगों का कहना है कि 27 वर्षीय अतुल लोखंडे भाजयुमो का भोपाल के अरेरा मंडल का उपाध्यक्ष है। घटना की रात को युवक अपने मामा के साथ कार से उस युवती के घर पहुंचा। यहां उसने दरवाजे पर ही उसके पिता से शादी को लेकर बात की। इस दौरान लड़की भी उसके सामने मौजूद थी। बातचीत के दौरान विवाद हो गया और युवती के पिता ने लड़के के सामने ऐसी शर्त रख दी। यह सुनते ही युवक से रहा नहीं गया और उसने अपने आप को गोली मार दी।

लोगों का कहना है कि युवती के पिता ने उस लड़के को अपनी बेटी के साथ घूमते हुए कई बार देखा था। उसके बाद ही युवती पर उस लड़के से मिलने की पाबंदी लगा दी गई। फिर क्या था युवक ने खुद लड़की के पिता से मिलने का मन बनाया और फिर यह घटना घट गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed