हर आदमी चाहता है कि उसकी प्रेमिका छरहरी काया वाली हो। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो अपनी गर्लफ्रेंड को इतना खिला-पिला रहा है कि वह दुनिया कि सबसे मोटी औरत बन जाए। जानिए क्यों इस लड़की को मोटा बनाना चाहता है उसका ब्वॉयफ्रेंड।
27 साल की मोनिका रिले दुनिया की सबसे मोटी महिला बनना चाहती है। उसकी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसका ब्वॉयफ्रेंड सिड उसका दिन रात साथ दे रहा है।
317 किलो की मोनिका को दुनिया की सबसे मोटी महिला बनाने के लिए सिड रोजाना खुद ही खाना बनाता है। मोनिका हर रोज 30 चिकन नगेट्स, 6 सोसेज ब्रेड रोल, शेक्स, 4 चीज बर्गर और 10 किलो आइसक्रीम खाती है।
यही नहीं मोनिका का 91 इंच का पेट होने के बाद भी दोनों अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अब दोनों एक बच्चा भी चाहते हैं, ताकि वजन और बढ़ सके।
मोनिका के घर वाले नहीं चाहते की वह अपना वजन बढ़ाकर जिंदगी खतरे में डाले। दुनिया की सबसे मोटी महिला जिसका वजन 444 किलो है मोनिका उसका रिकॉर्ड तोड़कर ये खिताब पाना चाहती है।