इन दिनों फेसबुक पर एक चार साल के बच्चे के साथ हुई घटना का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को अमेरिका की टिटयूसविले फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस नामक एजेंसी ने पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि कैसे एक चार साल का मेसन नाम का छोटा बच्चा एक टॉय मशीन के अंदर फंस गया था। दरअसल यह बच्चा फ्लोरिडा स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था तभी उसकी नजर एक खिलौने पर पड़ी। अगली स्लाइड में जानें आगे क्या हुआ...
अपने पसंदीदा खिलौने को देख उसे पाने के लिए मेसन टॉय मशीन पर चढ़ गया। टॉय निकालने के चक्कर में हुआ कुछ ऐसा कि वह बच्चा मशीन में फंस गया। तभी रेस्टोरेंट में मौजूद एक ऑफ-ड्यूटी लेफ्टिनेंट अधिकारी की खाना खाते हुए उस पर नजर पड़ी। जिसके बाद बचाव दल को शाम 5.33 बजे फोन कर सहायता के लिए बुलाया गया जिसने मौके पर पहुंच कर 5.41 पर मेसन को सुरक्षित मशीन से बाहर निकाल लिया।
टिटयूसविले फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस के चीफ ग्रेग के अनुसार छोटा मेसन मशीन के अंदर एक छोटी खिड़की से दाखिल हुआ था जिसके बाद वह उसमें फंस गया। खुशी की बात यह है मेसन बिलकुल ठीक है और उसे बाहर निकालने के बाद वही खिलौना भी दे दिया गया जिसके लिए वह मशीन की तरफ गया था। साथ ही उसे और भी खिलौने दिए गए।