{"_id":"5b01660e4f1c1b1a5e8b5d2b","slug":"bosses-bribe-workers-to-take-vacation-in-us-software-company","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कंपनी में काम करने के लिए नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए मिलते हैं 5 लाख रुपये","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
इस कंपनी में काम करने के लिए नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए मिलते हैं 5 लाख रुपये
Mon, 21 May 2018 10:51 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
holiday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी तक आपने ये सुना होगा कि अगर आप अवकाश यानी छुट्टी करते हैं तो आपकी तनख्वाह में से पैसे काट लिए जाते हैं, लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसी भी कंपनी है जहां छुट्टियां मनाने के लिए पैसे मिलते हैं।
2 of 6
holiday
दरअसल, यूएस की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में छुट्टी लेना बड़ा गंभीर काम माना जाता है। यहां हर काम करने वाले कर्मचारी-अधिकारी को हर साल 7,500 डॉलर यानी करीब पांच लाख रूपए छुट्टी लेने के लिए बोनस मिलते हैं। लेकिन इसके साथ शर्त यह होती है कि इस दौरान आपको कंपनी के कामकाज से बिल्कुल दूर रहना होगा। अगर आप इस नियम को तोड़ते हैं तो आपको दिया गया पैसा काट लिया जाता है।
3 of 6
holiday
यह कंपनी अमेरिका के डेनवर शहर में है, यह एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। इस कंपनी के नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को छुट्टी लेना अनिवार्य है। इतना ही नहीं अगर आप छुट्टियों के दौरान ऑफिस का कोई काम करते हैं तो फिर आपके पैसे कटना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
holiday
इस कंपनी का नाम है फुलकॉन्टैक्ट्स।कंपनी के फाइनेंस और ऑपरेशन डायरेक्टर जेनेट रसल के मुताबिक, जब वह छुट्टी पर होती हैं तो मोबाइल, ईमेल एप्लिकेशन आदि को डिलीट कर देती हैं और अपने लैपटॉप को एक कोने में डाल देती हैं। यही उनकी कंपनी की पॉलिसी भी है। वह बताती हैं, जब हम वर्क लाइफ बैलेंस की बात करते हैं, तो हम इसे पूरा करके भी दिखाते हैं जिसका यह सबूत है।
विज्ञापन
5 of 6
holiday
यह कंपनी अपने कर्मचारियों को हर साल बोनस के तौर पर करीब पांच लाख रुपये का भुगतान करती है। बस शर्त यह है कि इस दौरान अपने काम को बिल्कुल दूर रखना है। कंपनी का मानना है कि इससे कर्मचारियों के अंदर एक नई ऊर्जा आती है और वह अपने काम पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। कंपनी का कहना है कि छुट्टियों से वापस आने के बाद कर्मचारी फिर से अपने टारगेट को पूरा करने में लग जाते हैं और बेहतर परिणाम देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।